बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. परेश रावल ने बीते नौ मार्च को कोविड-19 रोधी टीके (Covid Vaccine) की पहली खुराक ली थी. परेश रावल (Paresh Rawal) ने ट्विटर के जरिये खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की.
Unfortunately, I have tested positive for COVID-19. All those that have come in contact with me in the last 10 days are requested to please get themselves tested.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 26, 2021
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
परेश रावल (Paresh Rawal) ने ट्वीट किया: ''दुर्भाग्यवश, मैं कोरोना वायरस की चपेट में आ गया हूं. बीते दस दिन में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं." परेश रावल ने इससे पहले नौ मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी. उन्होंने वैक्सीन लेने के बाद भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी और पीएम मोदी के साथ-साथ डॉक्टर्स, नर्स और फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर का शुक्रिया अदा किया था. बता दें कि परेश रावल से पहले आमिर खान कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी और आर माधवन जैसे सितारे भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं.
V for vaccines. ! Thanks to All the Doctors and Nurses and the front line Health care workers and The Scientists. Thanks @narendramodi pic.twitter.com/UC9BSWz0XF
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 9, 2021
बता दें कि परेश रावल (Paresh Rawal) ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमाया है. 2014 से 2019 तक एक्टर अहमदाबाद ईस्ट सीट से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं. परेश रावल बॉलीवुड में अपने द्वारा निभाए गए किरदारों की वजह से जाने जाते हैं उन्होंने लगभग हर शैली की फिल्मों में काम किया है. और हर तरह के किरदारों को निभाया है चाहे वह खलनायक का किरदार हो या फिर कॉमेडियन का उन्होंने लगभग अपने हर रोल से सभी का दिल जीता है. उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. परेश रावल ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'होली' से की थी. जल्द ही एक्टर हंगामा 2 फिल्म में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा परेश रावल तूफान और हेरा-फेरी 3 में भी नजर आ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं