पंचायत एक्ट्रेस सान्विका जिनका असली नाम पूजा सिंह है, ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सम्मान की कमी और समान व्यवहार न किए जाने पर एक पोस्ट शेयर की है. हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सान्विका ने "इनसाइडर या किसी फिल्मी परिवार से होने की इच्छा जताई थी". हालांकि सान्विका ने इस बारे में कोई और डिटेल शेयर नहीं की कि किस घटना ने उन्हें ऐसा महसूस कराया. कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में रिंकी का किरदार निभाने वाली सान्विका ने कहा कि अगर उन्हें वह मिलता जो वह चाहती थीं तो उनकी "लड़ाई कम होती".
उन्होंने लिखा, "कभी-कभी मैं सोचती हूं कि मैं इनसाइडर होती या किसी पावरफुल बैग्राउंड से होती तो मेरे लिए चीजें आसान होतीं. शायद..पता नहीं...बराबरी और सम्मान जैसी चीजें. संघर्ष कम होता.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

सान्विका की इंस्टा स्टोरी पर ये मैसेज लिखा था
कौन हैं सान्विका?
सान्विका मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं, जिन्होंने एक्टिंग करने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी. ऑडिशन शुरू करने से पहले वह मुंबई चली गईं और कॉस्ट्यूम असिस्टेंट के तौर पर काम किया. पंचायत 2 के अलावा, उन्होंने वेब सीरीज लखन लीला भार्गव और हजामत में भी काम किया है.
पिछले साल, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सान्विका ने पंचायत की तुलना "सरकारी नौकरी" से की थी. "पंचायत मेरे लिए एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम है, यह सरकारी नौकरी की तरह है (जिससे सुरक्षा मिलती है) इसलिए मैं अपने काम के सिलेक्शन के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हूं. मेकर्स मेरे किरदार की सक्सेस के बारे में बहुत क्लियर थे. पहले सीजन में कुछ सेकंड के कैमियो से लेकर पिछले सीजन में अच्छी स्क्रीन प्रेजेंस तक उन्होंने यह सब पहले से प्लान किया हुआ था."
पंचायत के बारे में
सीरीज का चौथा सीजन 24 जून को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा. आने वाले सीजन में जीतेंद्र कुमार की वापसी होगी जो कि सचिव जी के रूप में होंगे, साथ ही नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा भी होंगे. ये सभी फुलेरा में बढ़ते राजनीतिक तनाव में योगदान दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं