- महिमा चौधरी की फोटोज हुईं वायरल
- लेटेस्ट तस्वीरों में गॉर्जियस दिखीं 'परदेस गर्ल'
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं महिमा चौधरी
साल 1997 में आई फिल्म 'परदेस' में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकीं महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में महिमा का देसी अंदाज नजर आ रहा है और फैंस भी उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. कोई फैन कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहा है. तस्वीर में उन्होंने शरारा सूट पहन रखा है, जिसमें वे काफी गॉर्जियस लग रही हैं. महिमा बीते काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनके फैन उन्हें आज भी खूब पसंद करते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फिल्म परदेस से बॉलीवुड में मचाई सनसनी
शाहरुख खान के साथ महिमा चौधरी की फिल्म परदेस ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म में महिमा के अभिनय ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शाहरुख और महिमा की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन पर सनसनी मचा दी थी. उस वक्त ऐसा माना जा रहा था कि महिमा बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार बन सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसके बाद महिमा को कोई बड़ी फिल्म हाथ नहीं लगी और वे दर्शकों के दिलों में अपनी छाप नहीं छोड़ सकीं.
मिल चुका है फिल्म फेयर अवॉर्ड
इसके बाद उन्होंने दाग (1999), धड़कन (2000), कुरुक्षेत्र (2000) और दिल है तुम्हारा (2002) जैसी फिल्मों में काम किया. फिल्म 'दिल क्या करे' और 'लज्जा' में उनके अभिनय को खूब सराहना मिली थी. साल 2003 में वे सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' में भी एक डांस नंबर में नजर आई थीं, जो खूब हिट हुआ था. महिमा ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है, लेकिन पिछले करीब एक दशक से उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है. एक समय में एक्ट्रेस टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रही थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं