Mahima Chaudhary Style: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली महिमा चौधरी एक बार फिर से खबरों मे आई हैं. लेकिन इस बार वो खबरों में अकेले नहीं बल्कि अपनी बेटी अरियाना के साथ छाई हुई हैं. अब लाइमलाइट में सिर्फ महिमा ही नहीं बल्कि उनकी बेटी अरियाना चौधरी भी शामिल हैं. उनका स्टाइल और फैशन सेंस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं दोनों को लोग हमशक्ल कहकर बुलाते हैं. हाल ही में एक इवेंट में अरियाना और महिमा चौधरी साथ में नजर आई और दोनों ही अपने देसी लुक से छाई हुई थीं.
महिमा चौधरी और अरियाना चौधरी वैरायटी मैगजीन के लॉन्च इवेंट पर पहुंची थी. जहां पर महिमा ने साड़ी पहन रखी थी और उनकी बेटी कुर्ते में बेहद कमाल की लगीं. उन दोनों के लुक के चर्चे लोगों ने खूब किए और ये सभी को पसंद भी खूब आए. अगर आप भी अपनी मां के साथ कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो महिमा और अरियाना के ये लुक्स आपके काम आ सकते हैं.
इस इवेंट में महिमा चौधरी ने बेज कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी है वहीं अरियाना ने बेज और ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना है.

महिमा की साड़ी का बेज कलर अरियाना के सुनहरे और ग्रीन कलर के सूट और जरी पैटर्न के साथ जंच रहे हैं.
महिमा की साड़ी पर बनी फ्लोरल बेल भी अरियाना के सूट की कढ़ाई से कुछ मैच कर रही है.
दोनों ने बहुत ही मिनिमल जूलरी पहनकर अपनी ड्रेस को ज्यादा हाइलाइट किया है.
बता दें ये पहली बार नहीं है इसके पहले भी महिमा अपनी बेटी अरियाना के साथ इस तरह के लुक में नजर आ चुकी हैं.

व्हाइट और ग्रे कलर की ड्रेस के साथ अरियाना ने हाई हील्स पहनी हैं.वहीं महिमा चौधरी ने बेज कलर की ड्रेस के साथ शॉर्ट कोट कैरी किया है.

इस पिक में महिमा चौधरी बेटी अरियाना चौधरी की बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं