विज्ञापन

महिमा चौधरी की बेटी की 8 फोटो, बचपन से नहीं मिला पिता का प्यार , 19 साल में दिखने लगी यंग 'परदेस गर्ल'

Mahima Chaudhry Daughter 8 Photos: 19 साल की अरीना चौधरी खूबसूरती में अपनी मां से बिलकुल कम नहीं है और कुछ लोग तो उन्हें बॉलीवुड की सबसे सुंदर स्टार किड भी बुलाने लगे हैं. महिमा चौधरी और उनके पति का 2013 में तलाक हो गया था. इसके बाद महिमा ने अकेले अपनी बेटी की परवरिश की.

महिमा चौधरी की बेटी की 8 फोटो, बचपन से नहीं मिला पिता का प्यार , 19 साल में दिखने लगी यंग 'परदेस गर्ल'
महिमा चौधरी की बेटी अरीना की 8 फोटो

Mahima Chaudhry Daughter 8 Photos: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरीना चौधरी अपने लुक से हमेशा चर्चा में रहती हैं. बता दें, वह देखने में बिल्कुल 'गुड़िया जैसी' लगती हैं. यही नहीं उनके बालों के स्टाइल का भी हर कोई दीवाना है. वहीं आर्यना की खूबसूरती के कारण उनकी तुलना अमेरिकन एक्ट्रेस सेलेना गोमेज और अमूल गर्ल से की जाती है. अरीना अब खूबसूरती में अपनी मां से बिलकुल कम नहीं है और कुछ लोग तो उन्हें बॉलीवुड की सबसे सुंदर स्टार किड भी बुलाने लगे हैं. आइए महिमा चौधरी की बेटी अरीना की कुछ खूबसूरत तस्वीरें देखते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

महिमा चौधरी की बेटी अरीना का जन्म साल 2007 में मुंबई में हुआ था. वर्तमान में वह 18 साल की हैं. बता दें, उनके पिता का नाम बॉबी मुखर्जी हैं, जो एक बिजनेसमैन हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

महिमा चौधरी की बेटी अरीना हूबहू अपनी मां जैसी दिखती हैं.  इस मां- बेटी की जोड़ी को कई इवेंट्स में साथ देखा गया है, जहां सबकी नजर अरीना पर टिक जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

महिमा चौधरी की बेटी फिल्म इंडस्ट्री में काम करेगी या नहीं, इसके बारे में उनकी मां ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन फैंस को उनमें अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड में कदम रखने की क्षमता दिखाई देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

जब अरीना किसी प्रोग्राम या इवेंट्स में अपनी मां के साथ होती हैं, तभी उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल जाती है. बता दें, पिछले कई इवेंट्स में उन्होंने मीडिया का काफी ध्यान खींचा है.

Latest and Breaking News on NDTV

अन्य मशहूर हस्तियों के तरह बच्चों की तरह अरीना भी एक स्टार किड हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी बात को लेकर ट्रोल नहीं किया गया है. महिमा चौधरी अपने पति से साल 2013 में अलग हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश अकेले की. जब अरीना ग्रेजुएट हुई थी, तब महिमा ने लिखा था, "तुम्हें ग्रेजुएट होते देखकर मुझे गर्व होता है. बधाई हो, मेरी प्यारी बेटी".

Latest and Breaking News on NDTV

महिमा चौधरी की बेटी मॉर्डन होने के साथ- साथ काफी संस्कारी भी है. हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में एक्टर राज बब्बर के पैर छूकर सम्मान जताया था, जिसके कारण उन्हें खूब प्रशंसा मिली.

Latest and Breaking News on NDTV

मीडिया इवेंट्स में महिमा चौधरी की बेटी हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ दिखाई देती है. उन्हें देखने से साफ लगता है कि अगर वह फिल्म इंडस्ट्री में आती है, तो एक अच्छी एक्ट्रेस बन सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

महिमा चौधरी की बेटी अरीना का ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को खूब पसंद आता है. खासकर लड़कियां उन्हें खूब फॉलो करती हैं. अपनी मां की तरह ही वह खूबसूरत और मासूम दिखती हैं. 

यह भी पढ़ें: तब्बू की बहन की 10 खूबसूरत फोटो, हर एक फोटो है हसीन, 5वीं देख बोलेंगे- तब्बू से भी ज्यादा नेचुरल ब्यूटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahima Chaudhry, Arina Chaudhry, Arina Chaudhry Photos, Arina Chaudhry Best Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com