- 28 साल की हो गइ हैं कियारा आडवाणी
- डांस वीडियो हुआ वायरल
- धमाकेदार अंदाज में किया डांस
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का आज जन्मदिन है और वह 28 साल की हो गई हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडावाणी (HBd Kiara Advani) को सितारे सोशल मीडिया पर बर्थडे विश भी कर रहे हैं. लेकिन कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, इस वीडियो में कियारा आडवाणी अमिताभ बच्चन के सुपरहिट सॉन्ग 'जुम्मा चुम्मा' पर जबरदस्त अंदाज में झूमती हुई नजर आ रही हैं. 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani Dance Video) इस वीडियो में शानदार एक्सप्रेशंस दे रही हैं, और फैन्स को यह खूब पसंद भी आ रहे हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में वह मेकअप करवाने के दौरान डांस करती नजर आ रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को 'कबीर सिंह' के उनके को-एक्टर शाहिद कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे प्रीति उर्फ कियारा आडवाणी...कबीर तेरे लिए दुआ करता है कि कभी कोई तुझे टच न करे...'
बता दें कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 2014 में 'फगली' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी. कियारा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें अक्षय कुमार के साथ 'लक्ष्मी बॉम्ब', सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह', कार्तिक आर्यन के साथ 'भूलभुलैया 2' है तो एक नेटफ्लिक्स (Netflix) फिल्म 'इंदु की जवानी' भी शामिल है. इस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्मों का आने वाला लाइनअप काफी सॉलिड है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं