विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2022

Jersey Box Office Collection Day 2: कछुए की चाल चल रही शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी', दूसरे दिन का कलेक्शन जान चौंक जाएंगे

60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जर्सी को 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं प्रमोशन और बाकी चीजों को भी जोड़ लिया जाए जाए तो फिल्म का बजट कुछ 100 करोड़ के आस पास पहुंचेगा.

Jersey Box Office Collection Day 2: कछुए की चाल चल रही शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी', दूसरे दिन का कलेक्शन जान चौंक जाएंगे
Jersey Box Office Collection Day 2
नई दिल्ली:

RRR और KGF चैप्टर 2 के बाद शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म को लोग भारी संख्या में पसंद कर रहे हैं. जबकि कई लोगों को यह फिल्म RRR और KGF के सामने फीकी नजर आ रही है. केजीएफ और आरआरआर रिलीज के इतने समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं अब शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का भी रिपोर्ट कार्ड आ गया है. बता दें, शाहिद कपूर के फिल्म की शुरुआत ठंडी रही. फिल्म ने अपने अपेनिंग डे पर महज 5.50 से 7 करोड़ का बिजनेस किया. जी हां, फिल्म के पहले दिन की कमाई निराशाजनक रही. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म दूसरे दिन यानी शनिवार को 7 से 10 करोड़ के बीच का बिजनेस कर सकती है. वीकेंड पर इतने का कलेक्शन करना फिल्म के लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी.

गौरतलब है कि 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जर्सी को 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं प्रमोशन और बाकी चीजों को भी जोड़ लिया जाए जाए तो फिल्म का बजट कुछ 100 करोड़ के आस पास पहुंचेगा. शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. ऐसे में लोगों को इस फिल्म से भी बहुत उम्मीदें थीं. हालांकि अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है.

इन फिल्मों से मिलेगी टक्कर 

फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर थोड़ा बहुत उछाल आया है. आने वाले दिनों में फिल्म से बेहतर कमाई के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अगले ही सप्ताह दो और बड़ी फिल्में 'हीरोपंती  2' और 'रनवे 34' रिलीज हो रही है. जहां रनवे में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन, रकुलप्रीत सिंह और आकांक्षा सिंह नजर आएंगे. वहीं हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और कृति सेनन को देखा जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर की फिल्म इन दो फिल्मों के आगे कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है.

ये भी देखें: कैमरे में कैद हुए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jersey, Jersey Box Office Collection Day 2, Jersey Box Office Collection Day 1, Jersey Worldwide Collection, Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Movie, Mrunal Thakur, Shahid Kpaoor New Movie, Jersey Review, Jersey Story, Jersey Trailer, Jersey Release Date, Jersey Cast, Jersey Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com