देवानंद जिन्हें पूरा बॉलीवुड एवरग्रीन देव के नाम से जानता है, वो कभी किसी नजर के सामने बिना तैयार हुए नहीं पहुंचे. उनके लिए तो कहा ही ये जाता था कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले वो तैयार होते थे. अपने बाल संवारते, पसंदीदा कैप लगाते और उसके बाद ही कमरे से बाहर निकलते थे. उनके लिए उनके फैन्स की निगाहें भी किसी कैमरे से कम नहीं थी जिनका सामना उन्होंने कभी अस्त व्यस्त हालत में करना मुनासिब नहीं समझा. वो अपनी एवरग्रीन इमेज को हमेशा बरकरार रखना चाहते थे. लेकिन कैमरा तो भई कैमरा ही है. कब क्या कैप्चर कर जाए, क्या पता. देवानंद की भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें यूट्यूब पर मौजूद हैं जो आपने शायद ही पहले कभी देखी होंगी.
दोस्तों के साथ मजाकिया अंदाज
वैसे देव साहब की हमेशा कोशिश यही रही कि वो कैमरे के आगे टिप टॉप और हैंडसम ही नजर आएं. इसमें कोई शक भी नहीं कि वो इस कोशिश में कामयाब भी रहे. लेकिन दोस्तों के साथ देवानंद का मस्तमौला अंदाज भी नजर आ ही जाता था. ऐसी ही कुछ तस्वीरें आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. जिसमें से एक में देवानंद दिलीप कुमार की प्लेट से कुछ खाते हुए दिख रहे हैं. ऐसा लगता है कि दिलीप कुमार किसी और चीज में मशगूल हैं और देवानंद चुपचाप उनकी प्लेट से कुछ खा रहे हैं. राजकपूर के साथ भी उनके कुछ बेहतरीन और अनसीन फोटोज आपको इस वीडियो में नजर आएंग. कुछ प्लेबैक सिंगर्स और कंपोजर के साथ भी उनका मिलना जुलना दिखाई देगा.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पत्नी के साथ यूं दिखे देवानंद
देवानंद ने अपनी कोएक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से सेट पर ही शादी कर ली थी. दोनों की शादी का किस्सा भी बेहद दिलचस्प रहा. एक शूट से ब्रेक मिलने पर दोनों ने शादी रचा ली और महीनो तक इस खबर को छुपाए भी रखा. यही वजह है कि देवानंद और कल्पना कार्तिक की शादी की कोई तस्वीर दिखाई नहीं देती है लेकिन दोनों के साथ की चंद तस्वीरें जरूर मौजूद. जिन्हें आप इसी वीडियो में देख सकते हैं.
Couple Spotting: एयरपोर्ट पर दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं