सनी देओल एक बार फिर अपना रौद्र अवतार पर्दे पर लेकर आने वाले है. उनकी अपकमिंग एक्शन और क्राइम ड्रामा फिल्म फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया, जिस पर मेडिकल असोसिएशन IMA ने एतराज जताया और फिल्म की समीक्षा की मांग की. वहीं इस पर CBFC का कहना है कि सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' को सर्टिफिकेशन के लिए अभी तक जमा नहीं किया गया है. दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट और इसमें मेडिकल पेशे को जिस तरह से दिखाया गया है, उस पर चिंता जताई है.
मंत्री को लिखे अपने पत्र में, IMA ने फिल्म में हेल्थकेयर सेक्टर में भ्रष्टाचार को एक आम बात के रूप में दिखाए जाने पर चिंता व्यक्त की है. चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा को दर्शाया गया है और इस तरह के चित्रण का जनता के भरोसे और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर क्या असर पड़ सकता है. पत्र में कहा गया है, "हम फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' में चिकित्सा पेशे के चित्रण को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करना चाहते हैं. इसकी प्रचार सामग्री स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के व्यापक होने, चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा को दिखाने, और इससे जनता के भरोसे तथा स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित परिणामों को लेकर चिंता पैदा करती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
Copy of letter dated October 22, 2026 written to @AshwiniVaishnaw , Hon'ble Minister for Information & Broadcasting, Ministry of Information and Broadcasting Government of India. https://t.co/iSkpUe4tce
— Indian Medical Association (@IMAIndiaOrg) October 22, 2026
ये भी पढ़ें- करवाचौथ का गाना, महिलाएं कर रही हैं 25 साल से डांस, अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू ने मिलकर बनाया सुपरहिट
आगे उन्होंने कहा, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के कर्मचारियों पर शारीरिक हमले के दृश्य - खासकर जब उन्हें वीरतापूर्ण या सही ठहराने वाले कार्यों के रूप में दिखाया जाता है. तो इससे लोगों की जान बचाने में लगे इन कर्मियों के खिलाफ हिंसा को सामान्य मानने का खतरा पैदा होता है. डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही अस्पतालों में गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ऐसा कंटेंट जो चिकित्सा पेशेवरों पर हमलों का महिमामंडन करता हो, वह दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वालों के लिए खतरा और बढ़ा सकता है." इसके अलावा, IMA ने सरकार से अनुरोध किया है कि अगर कानून के तहत उचित हो, तो फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या कोई अन्य आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार किया जाए.
सूर्या के टीजर में क्या दिखाया गया
सूर्या फिल्म के टीजर में एक व्यक्ति (सनी देओल) की कहानी दिखाई गई है, जो मेडिकल से जुड़ी घटनाओं की एक परेशान करने वाली सीरीज में फंस जाता है.इसके बाद 'सूर्या' (सनी देओल) उन बातों पर सवाल उठाना शुरू करते हैं, जिन्हें बाकी सबने चुपचाप स्वीकार कर लिया है और वह एक ऐसी व्यवस्था के नीचे दबे चौंकाने वाले सच को सामने लाते हैं, जो ऊपर से बिल्कुल वैध लगती है. लेकिन अंदर से गलत है. फिल्म में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद, विरती वघानी, जिशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी अहम रोल में हैं. यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- अनु मलिक के 5 अंडररेटेड गाने, अभिजीत भट्टाचार्य, सोनू निगम, चित्रा, कुमार सानू ने बनाया 90s में कल्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं