सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' की शुरूआत हो चुकी है, जिसमें हिमेश रेशमिया कई साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो में लौटे हैं. तो होस्ट के रुप में एक बार फिर आदित्य नारायण नजर आ रहे हैं. जबकि पिछले सीजन्स के 24 सिंगर्स नजर आ रहे हैं. यह एक ऐसा म्यूजिकल रीयूनियन है, जिसमें पुरानी यादें और मुकाबला, दोनों देखने को मिल रहा है. हालांकि पिछले सीजनों की तरह टैलेंट तो है. लेकिन इन दिनों रियलिटी शोज में चल रहे ड्रामे भी पहले एपिसोड में देखने को मिल गई है.
इंडियन आइडल का फॉर्मेट
अन्य सीजन्स से अलग इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न का फॉर्मेट है, जिसमें सिंगर्स तो आए हैं. लेकिन वह नए नहीं बल्कि पिछले सीजनों के 24 रनरअप और विनर रहे कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें 12 जोड़ियों में बांटा गया है. दरअसल, यह जोड़ियां एक साथ परफॉर्म करके अपनी सिंगिंग की कला को दर्शकों को दिखाएंगे और साबित करेंगे कि पहले कि तरह आजभी उनका जलवा बरकरार है या नहीं. शो की सोच इस बार है कि 'सिर्फ एक बार जीतना काफी नहीं होता, बार-बार जीतना पड़ता है'
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
कुछ कंटेस्टेंट्स की है चर्चा
इस शो में अभिजीत सावंत, अमित सना, सलमान अली, सायली कांबले और ऋषि सिंह जैसे जाने-पहचाने नाम शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने पहले भी पसंद किया था और अब भी पसंद कर रहे हैं. इस सीजन की खास बात 'पीयर-इवैल्यूएशन' है, जिसका मतलब है कि अन्य साथी हिमेश रेशमिया के साथ साथ अपने को कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को नंबर देते हुए नजर आ रहे हैं.
ड्रामा किया गया एड
पिछले कुछ सीजन्स में हमने देखा कि रियलिटी शोज में ड्रामा एड किया जाता है. किसी कंटेस्टेंट की बैकग्राउंड स्टोरी हो या स्क्रिप्टेड झगड़े देखने को मिलते हैं. लेकिन अब इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न में भी यही ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में जहां पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच मतभेद देखने को मिला तो वहीं ओवर द टॉप एक्सप्रेशन ने अन्य रियलिटी शोज जैसा फील दिया.
शो के कंटेस्टेंट
वापसी करने वाली जोड़ियों की बात करें तो निहाल तौरो और सेनजुति दास, प्राजक्ता शुक्रे और अमित सना, मानसी घोष और मनराज वीर सिंह, सलमान अली और मोहम्मद दानिश, मयूरी साहा और देवेंद्र पाल सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती और सुभाजीत चक्रवर्ती, रितिका राज और स्वरूप खान, अनिष्का चोंकर और ऋषि सिंह, चेतना भारद्वाज और अभिजीत सावंत, सायली कांबले पाटिल और आशीष कुलकर्णी, माइसेमी बोसु और तनिष्क शुक्ला और सिरीशा भागवतुला और अंकुश भारद्वाज नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं