August OTT Release: सिनेमाघरों से ज्यादा लोगों को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का चस्का लग चुका है. जब मौका मिलता है वो कोई ना कोई फिल्म देखने बैठ जाते हैं या वेब सीरीज देखने लगते हैं. खास बात ये है कि ओटीटी पर आए दिन फिल्में रिलीज ही होती रहती हैं तो लोगों ने सिनेमाघर जाना कम ही कर दिया है. उन्हें लगता है कि कुछ टाइम बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो ही जाएगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट भी बहुत आता है. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगस्त का महीना भी फिल्मों और वेब सीरीज से भरने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि अगस्त के महीने में कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं ताकि आप पहले से ही लिस्ट बनाकर तैयार कर लें.
फिर आई हसीन दिलरुबा
हसीन दिलरुबा के बाद अब तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी इसका दूसरा पार्ट लेकर आ गए हैं. फिर आई हसीन दिलरुबा में सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
लाइफ हिल गई
एक्शन से लोगों का दिल जीतने वाले मुन्ना भैया अब कॉमेडी करते नजर आएंगे. वो कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. दिव्येंदु के साथ इस सीरीज में कुशा कपिला लीड रोल में नजर आएंगी. ये सीरीज 9 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
घुड़चढ़ी
संजय दत्त और रवीना टंडन को एक बार फिर रोमांस करता फैंस को देखने को मिलने वाला है. ये फिल्म 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है. 9 अगस्त खूब एंटरटेनमेंट का डोज देने वाला है.
ग्यारह ग्यारह
किल के बाद राघव जुयाल फिर लोगों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं. उनकी वेब सीरीज भी रिलीज होने के लिए तैयार है. ग्यारह ग्यारह 9 अगस्त को ही जी5 पर रिलीज होगी.
मनोरंथगल
कमल हासन और फहाद फाजिल की वेब सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस सीरीज में 9 अलग अलग कहानियां दिखाई गई हैं. जिसे 8 डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है. ये सीरीज 15 अगस्त को जी5 पर रिलीज होगी.
मुंज्या
सिनेमाघरों पर ऑडियंस को डराने के बाद मुंज्या अब ओटीटी पर लोगों को डराने के लिए तैयार है. ये फिल्म अगस्त के महीने में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.
किल
लक्ष्य और राघव जुयाल की किल को सिनेमाघरों पर मिक्स रिव्यू मिले हैं. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म भी अगस्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. अभी तक इसकी डेट अनाउंस नहीं की गई है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं