29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर कुल मिलाकर 13 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप भी हर दिन कुछ नया और मजेदार देखने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट शेयर कर रहे हैं.
1. द डेविल वियर्स पराडा 2
ओटीटी- जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट- 29 जुलाई
हॉलीवुड की ये फिल्म 29 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. ये एक अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 2006 में आई फिल्म द डेविल वियर्स पराडा का दूसरा भाग है. इस सीजन में एंडी और मिरांडा अपनी मैग्जीन को बचाने के लिए काम करती हैं.
2. फाइनल प्रोजेक्ट
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
29 जुलाई
नेटफ्लिक्स पर 29 जुलाई को फाइनल प्रोजेक्ट रिलीज होगी. ये एक मैक्सिकन टीन-ड्रामा और सस्पेंस से भरी है. इसमें एक स्कूल जाने वाली लड़की तमारा की स्टोरी दिखाई गई है.
3. हार्टबीट 3
जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट- 30 जुलाई
30 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर एक फैमिली ड्रामा टाइप की सीरीज रिलीज होगी. जिसमें एक लड़की से कोमा से बाहर के आने के बाद की जर्नी को दिखाया जाएगा.
4. दे डेविल्स माउथ
प्राइम वीडियो
29 जुलाई
29 जुलाई को ही प्राइम वीडियो पर दे डेविल्स माउथ रिलीज होगी. ये एक अमेरिकन सर्वाइकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें कॉलेज के दोस्त एक गुफा में फंस जाते हैं, जहां पर एक खूंखार शिकारी भी मौजूद है.
5. द बॉन्बिंग ऑफ पैन AM 103
नेटफ्लिक्स
30 जुलाई
30 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर ब्रिटिश क्राइम सीरीज रिलीज होगी. जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है. साल 1988 में एम फ्लाइट 103 में एक ब्लास्ट हुई था, जिस पर ये कहानी बेस्ड है.
ये भी पढ़ें: न हिंदी, न बॉलीवुड, फिर भी प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, फिल्म में देखेंगे कैसे की जाती है खजाने की रक्षा, 7.4 है IMDB रेटिंग
6. ठुकरा के मेरा प्यार 2
जियो हॉटस्टार
31 जुलाई
31 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर ठुकरा के मेरा प्यार 2 रिलीज होगा. ये एक रोमांटिक और पॉलिटिकल रिवेंज से जुड़ी फिल्म है.
7. द लीजेंड ऑफ करण
सोनी लिव
31 जुलाई
31 जुलाई को सोनी लिव पर एनिमेटेड ड्रामा माइथोलॉजिकल सीरीज रिलीज होगी. इसमें सूर्यपुत्र कर्ण के जीवन के संघर्षों को दिखाया जाएगा.
8. बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2
प्राइम वीडियो
31 जुलाई
प्राइम वीडियो पर 31 जुलाई को एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज रिलीज होगी. अगर आपको भी सुपरहीरो वाली और एनीमेटेड फिल्में देखना पसंद है तो आपके लिए ये परफेक्ट वॉच होगी.
9. महलाईखट मालम
नेटफ्लिक्स
31 जुलाई
महलाईखट मालम एक मलेशियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. जो 31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
10. लेडीज इन ब्लैक
नेटफ्लिक्स
31 जुलाई
31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर लेडीज इन ब्लैक फिल्म रिलीज होगी. ये एक आस्ट्रेलियन कॉमेडी फिल्म है, जो 1993 में पब्लिश हुई नॉवेल पर बेस्ड है.
11. शिकागो पीडी
नेटफ्लिक्स
1 अगस्त
1 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज शिकागो पीडी एक अमेरिकी एक्शन और क्राइम ड्रामा टेलीविजन सीरीज है.
12. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
सोनी लिव
2 अगस्त
ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव अब सोनी लिव पर 2 अगस्त से देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं