दिग्गज सिंगर आशा भोसले की आवाज एक बार फिर उनके चाहने वालों तक पहुंचने वाली है. उनकी रिकॉर्ड की गई आखिरी फिल्मी आवाज अब एक खास मौके पर रिलीज होने जा रही है. आशा भोसले इस साल 12 अप्रैल को निधन हो गया था. उन्होंने लंबे समय तक अपनी आवाज से दर्शकों के दिलों को जीता था. आशा भोसले का आखिरी गाना आने वाली फिल्म ‘ओम का हरि' में सुनाई देगा. गाने का नाम ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां' है.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार इस गाने को 8 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. 8 सितबंर को आशा भोसले का जन्मदिन होता है. ऐसे में उनके फैंस के लिए यह रिलीज बेहद भावुक और खास होने वाली है. आशा भोसले ने इस गाने की रिकॉर्डिंग साल 2023 में की थी.
फिल्म के लिए बेहद खास है आशा भोसले की आवाज
‘ओम का हरि' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर अंशुमान झा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते और उन भावनाओं के इर्द-गिर्द है, जिन्हें कई बार लोग अपने करीबियों से कह नहीं पाते. अंशुमान झा ने आशा भोसले की आवाज को फिल्म का हिस्सा बनाने को अपने लिए बेहद खास अनुभव बताया है. उनके मुताबिक, फिल्म में उनका गाना भावनाओं को सामने लाने का काम करता है.
1940 से गा रही थीं गानें
आशा भोसले ने भारतीय सिनेमा को कई दशकों तक अपनी आवाज दी. उन्होंने अलग-अलग दौर के संगीत में अपनी खास पहचान बनाई और हिंदी फिल्म संगीत के इतिहास में एक अलग मुकाम हासिल किया. उनका करियर 1940 के दशक से शुरू हुआ था और उन्होंने कई पीढ़ियों के संगीत प्रेमियों को अपनी आवाज से जोड़ा. अब उनके जन्मदिन पर रिलीज होने वाला यह गाना उनकी यादों और संगीत को एक बार फिर फैंस के बीच जिंदा करेगा. आशा भोसले के निधन के बाद यह रिलीज उनके चाहने वालों के लिए किसी भावुक तोहफे से कम नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: टॉक्सिक के मंच पर विग्नेश शिव का बड़ा खुलासा, बोले- कियारा ने ठुकराई थी मेरी फिल्म, अब हैं लकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं