विज्ञापन

सिर पर पल्लू लेकर तीन बहुओं ने जवानी जानेमन पर किया जबरदस्त डांस, लोग बोले ऐसे संस्कारों की जय, देखें वीडियो

इंडियाज गॉट टैलेंट पर चार साल पहले एक ग्रुप आया था. इस ग्रुप ने पल्लू के साथ ऐसी ऐसी डांस परफॉर्मेंस दिखाई कि जजेस भी हैरान रह गए. इस पल्लू गर्ल्स ग्रुप का एक एनर्जेटिक डांस नंबर हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सिर पर पल्लू लेकर तीन बहुओं ने जवानी जानेमन पर किया जबरदस्त डांस, लोग बोले ऐसे संस्कारों की जय, देखें वीडियो
जवानी जानेमन पर पल्लू गर्ल्स का डांस
Social Media
नई दिल्ली:

हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं और इसकी एक झलक हमें रियलिटी शो पर देखने को मिल ही जाती है. आज हम आपको ऐसे ही एक टैलेंटेड ग्रुप का एक मजेदार परफॉर्मेंस दिखाने वाले हैं. इस डांस परफॉर्मेंस की खासियत ये है कि इन्होंने अपने ग्रुप का नाम पल्लू गर्ल्स रखा है. तीनों सिर पर पल्ला रखे ऐसा डांस करती हैं देखकर आप भी दातों तले उंगलियां दबा लेंगे जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं ये 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का चार साल पुराना वीडियो है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि पल्लू गर्ल्स सिर पर पल्ला लिए स्टेज पर एंट्री लेती हैं और फिर शुरू होती है धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस. गाना भी ऐसा कि दिमाग घूम जाए कि ऐसे पेपी डांस नंबर पर कोई साड़ी पहनकर कैसे डांस कर सकता है.

जवानी जानेमन पर पल्लू गर्ल्स की डांस परफॉर्मेंस

स्टेज पर जैसे ही परफॉर्मेंस शुरू होती है ऑडियंस से लेकर जजेस में शामिल किरण खेर, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर एक स्माइल आ हंसी आ जाती है. इन्होंने ना केवल जबरदस्त डांस किया बल्कि कई फ्लिप्स भी करके दिखाए जिससे सभी हैरान थे. लेकिन आखिर तक सस्पेंस ये था कि ये लड़की हैं या लड़के. जब जजेस ने बात शुरू की तो भी  ये अपना घूंघट उठाने को राजी नहीं हुईं. खैर उनकी परफॉर्मेंस शानदार रही और उन्हें सिलेक्ट भी कर लिया गया लेकिन जज ये पता नहीं लगा पाए कि वे लड़कियां थी या लड़के.  

बड़ा ही हिट नंबर है जवानी जानेमन 

जवानी जानेमन गाना साल 1982 में आई फिल्म नमक हलाल में आया था. इस गाने के बोल अंजान ने लिखे थे. बप्‍पी लहिरी ने ऐसा संगीत तैयार किया था कि आज तक इसका कोई तोड़ नहीं है. इस पर आशा भोसले ने अपनी आवाज और अंदाज से सुपर हिट बना दिया. इस गाने में परवीन बाबी के ग्लैमरस अंदाज ने  खूबसूरती का ऐसा तड़का लगाया कि फैन्स को आज तक ये गाना और इसका वीडियो अच्छी तरह याद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Bappi Lahiri, Indias Got Talent, Karan Johar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com