चेन्नई में यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के प्री-रिलीज इवेंट हुआ. जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए. इस इवेंट नयनतारा के पति और निर्देशक विग्नेश शिवा ने दिलचस्प बात कही. उन्होंने याद दिलाया कि कियारा ने उनकी फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' को मना कर दिया था और अब वे लक्की हैं. विग्नेश शिवा ने कहा, 'कियारा, मैं आपको याद करता हूं. 'कबीर सिंह' से पहले मैंने उनसे एक कहानी सुनाई थी. अब मैंने वह फिल्म बना ली है, लव इंश्योरेंस कंपनी. आप लक्की हैं... आपने उसे नहीं किया.'
फ्लॉप हुई फिल्म
यह फिल्म 2040 के भविष्य में सेट है. इसमें प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक ऐसे युवक की है जो मानता है कि प्यार स्वाभाविक होना चाहिए, जबकि समाज में एडवांस्ड डेटिंग ऐप रिश्तों का फैसला करता है. जब ऐप कहता है कि वे एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, तो युवक तकनीक को चुनौती देता है. फिल्म में एसजे सूर्या, योगी बाबू समेत कई कलाकार हैं. इसे मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.
टॉक्सिक के बारे में
वहीं 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यश इसमें राया नाम के एक जंगली और महत्वाकांक्षी किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं. निर्देशन गीतू मोहनदास का है. विग्नेश शिवा नयनतारा के पति हैं. इवेंट में उनकी यह बात हंसी का कारण बनी, क्योंकि उन्होंने खुद अपनी फिल्म पर मजाकिया टिप्पणी की.
ये भी पढ़ें: टॉक्सिक' फिल्म रिव्यू: यश की शानदार अदाकारी, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और निर्देशन करती है परेशान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं