विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

'स्प्लिट्सविला' में हुआ बड़ा बदलाव, रणविजय को छोड़ अब ये टीवी एक्टर करेंगे सनी लियोनी के साथ होस्ट

अर्जुन बिजलानी ने स्प्लिट्सविला X4 (14) की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की. स्प्लिट्सविला के अब तक के सभी सीजन को रणविजय सिंह ने होस्ट किया है. अर्जुन बिजलानी टीवी के पॉपुलर होस्ट और एक्टर्स में से एक हैं.

'स्प्लिट्सविला' में हुआ बड़ा बदलाव, रणविजय को छोड़ अब ये टीवी एक्टर करेंगे सनी लियोनी के साथ होस्ट
रणविजय को छोड़ अब ये टीवी एक्टर करेंगे सनी लियोनी के साथ होस्ट
नई दिल्ली:

अर्जुन बिजलानी ने स्प्लिट्सविला X4 (14) की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की. स्प्लिट्सविला के अब तक के सभी सीजन को रणविजय सिंह ने होस्ट किया है. अर्जुन बिजलानी टीवी के पॉपुलर होस्ट और एक्टर्स में से एक हैं. एक्टर मिले जब हम तुम, नागिन, कवच और इश्क में मरजावां जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा अर्जुन टीवी के कई पॉपुलर रियलिटी शोज को भी होस्ट कर चुके हैं. एक्टर ने अपने टैलेंट से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई हैं. अर्जुन टीवी के हाइस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

स्प्लिट्सविला को अब तक इस शो को रणविजय सिंह और सनी लियोनी होस्ट कर रहे थे. इस बार स्प्लिट्सविला के नए सीजन को अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे. अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्प्लिट्सविला X4 की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की थी. इसके अलावा एक्टर ने अपने बेटे अयान के साथ क्यूट वीडियो भी शेयर किया था. अर्जुन ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है, गोवा, मैं रास्ते में हूं. अर्जुन ने विला की खूबसूरत फोटो शेयर की है.

अर्जुन बिजलानी के फैंस उन्हें स्प्लिट्सविला X4 में उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इससे पहले वह वेब शो 'रूहानियत' के दूसरे चैप्टर को लेकर सुर्खियों में थे. 14 एपिसोड वाले यह वेब शो 22 जुलाई रिलीज किया गया था. इस शो के हर तीन एपिसोड को हर हफ्ते शुक्रवार सुबह 11 बजे रिलीज किया गया था. 'रूहानियत 2' में अर्जुन बिजलानी के साथ कनिका मान मुख्य भूमिका में थी. इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. 

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में पत्नी श्लोका संग पहुंचे आकाश अंबानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Splitsvilla X4, Splitsvilla 14, Splitsvilla New Season, Splitsvilla Season 14, Arjun Bijlani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com