विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टीशर्ट पर अल्लाह शब्द को लेकर विवाद, पाकिस्तानी एक्ट्रेस बोली- शर्म करो

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी हाल में एक इवेंट के दौरान एक विवादित टीशर्ट पहने नजर आईं. इस पर अल्लाह लिखा था जिस पर मुस्लिम समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टीशर्ट पर अल्लाह शब्द को लेकर विवाद, पाकिस्तानी एक्ट्रेस बोली- शर्म करो
अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टीशर्ट पर बवाल
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी फिलहाल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में उनका बॉन्ड और आपसी केमिस्ट्री काफी पसंद भी की जा रही है लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि ये कपल ट्रोल्स के निशाने पर आ गया, दरअसल अर्जुन की पत्नी नेहा ने एक ऐसे प्रिंट की टीशर्ट पहनी जिसकी वजह से बवाल हो गया. नेहा स्वामी अपनी फैमिली के साथ एक इवेंट पर पहुंची थीं. यहां उन्होंने एक टीशर्ट पहनी हुई थी. इस टीशर्ट पर एक कार्टून कैरेक्टर बना था और उसके ऊपर उर्दू में एक तरफ अल्लाह लिखा था. वहीं दूसरी तरफ मुहर-ए-नबूवत बनी हुई थी. नेहा की इस टीशर्ट ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़का दिया. विवाद इतना बढ़ा कि अब नेहा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी नेहा को लिया आड़े हाथों

नेहा की टीशर्ट पर केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बवाल हो रहा है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी नेहा पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि नेहा को शर्म आनी चाहिए. मिशी ने कहा, मेरा खून खौल रहा है. नेहा तुम्हें शर्म नहीं आती. तुमने जो टीशर्ट पहनी है उस पर मक्की माउस बना हुआ है. उसके कान के ऊपर हमारे प्रोफेट का नाम लिखा है. तुम्हें कोई शर्म नहीं. तुम लोगों को दूसरे धर्म की कोई इज्जत है या नहीं. इस तरह की टीशर्ट क्यों पहनी है. हमारे आर्टिस्ट ने कभी भी आप लोगों के भगवान के ऊपर ऐसा काम नहीं किया. मिशी खान ने नेहा से माफी मांगने की मांग की है. सोशल मीडिया पर जिस वीडियो ने इतना बवाल मचा दिया है उस पर अभी अर्जुन या नेहा की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है.

टीवी पर पहली बार साथ आए अर्जुन और नेहा

अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी पहली बार रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' पर साथ नजर आए हैं. इस शो का ये दूसरा सीजन है और इसे एक बार फिर सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं. इस सो में कपल्स के बीच की कम्पैटिबिलिटी टेस्ट की जाती है और इस प्रोसेस में कई मजेदार टास्क और एक्टिविटी होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Bijlani, Neha Swami, Pati Patni Aur Panga, Entertainment, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height