पॉपुलर एक्टर अमिताभ बच्चन केबीसी में कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत में उनके किस्से तो सुनते ही हैं. साथ ही साथ अपनी जिंदगी के किस्से या एक्सपीरियंस भी शेयर करते रहते हैं. फिलहाल शो का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ अपनी शादी से जुड़ी एक दिल छू लेने वाली याद शेयर करते दर्शकों को भी खुश कर दिया. इस पर्सनल किस्से के दौरान सेट पर एक अलग ही माहौल सेट हो गया.
अमिताभ बच्चन ने शादी के दौरान ससुराल वालों से की थी ये रिक्वेस्ट
पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट के साथ बातचीत की और अपनी शादी के दिन को याद किया. पारंपरिक धोती कुर्ता पहने बिग बी बेहद हैंडमस लग रहे थे और उन्होंने जया बच्चन के साथ अपनी शादी की यादें शेयर कीं. उन्होंने अपने ससुराल वालों से रिक्वेस्ट की बंगाली दूल्हों को पहनाई जाने वाली शंख के आकार की टोपी को लेकर की थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें एपिसोड का प्रोमो:
अपना किस्सा सुनाते हुए अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आपको तो मालूम है हमारा बंगाल से संबंध है. पता नहीं क्यों ऐसा पहनते हैं, क्यों ऐसा बनाया है. हमको अच्छा नहीं लग रहा था तो जया के जितने परिवार वाले हैं उनको बोला कि हमको क्षमा कर दीजिए. हम आपकी बेटी से ब्याह कर लेंगे पर ये टोपी मत पहचानिए. बिग बी ये मजेदार किस्सा सुनाते हुए खूब हंसते हुए भी नजर आए.
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने इस पल का एक शॉर्ट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “बिग बी का बंगाल कनेक्शन! देखिए #KaunBanegaCrorepati, आज रात 9 बजे, सिर्फ #SonyEntertainmentTelevision पर। #KBC15 #KBCOnSonyTV #KBCOnSonyEntertainmentTelevision #NewBeginning @amitbhbachchan”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं