84 वर्षीय सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपने फैंस को चिंता में डाल दिया. दरअसल, उन्होंने अपने एक्स पर खुलासा किया गया कि वह कुछ समय का ब्रेक लेकर अपनी रिकवरी पर ध्यान दें. हालांकि इसकी वजह उन्होंने फैंस के साथ शेयर नहीं की. लेकिन उन्होंने माफी जरुर मांगी. हालांकि इस पोस्ट से फैंस के बीच एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता हो गई है क्योंकि बिग बी उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं, जो अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपडेट शेयर करते रहते हैं.
अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
एक्स पर बिग बी ने लिखा, “माफ करें. क्षमा प्रार्थी हूं. मुझे आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी लेने की सलाह दी गई है, इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं.”
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
T 5889,10,11,12 - apologies .. क्षमा प्रार्थी हूँ, कुछ दिनों के लिए आराम और सँवरने का समय निकालने को कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूँ ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 21, 2026
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, “सबसे पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं.. ढेर सारा प्यार, खुशियां, संतुष्टि और प्रार्थनाएं. मुझे अभी बहुत सख्त आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है. इसलिए मुझे बातचीत करने की अनुमति नहीं है. कृपया बुरा न मानें. मैं माफी चाहती हूं. लेकिन इसे ही मेरा सम्मानपूर्ण जवाब समझें. उम्मीद है कि बाद में और बात हो पाएगी.”
यह भी पढ़ें | दलेर मेहंदी के विवाद के बीच मीका सिंह का भाई को सपोर्ट, सुबोध उनियाल का पुराना वीडियो किया शेयर
अमिताभ बच्चन के बारे में
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का जाना माना नाम है. वह 84 साल के हैं और फिर भी काम कर रहे हैं. वह कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं और अन्य फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं. वहीं पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने केबीसी में अपने घुटनों की चोट का खुलासा किया था, जो उन्हें शूट में लगी थी.
यह भी पढ़ें | रामायण के लक्ष्मण के फार्म का वीडियो, मोरिंगा से लेकर की काजू और पपीता की खेती, सुनील लहरी ने फैंस का जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं