विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2020

अक्षय कुमार ने Raksha Bandhan का पोस्टर किया शेयर, लिखा- बस बहनें देती हैं 100 फीसदी रिटर्न...

Raksha Bandhan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रक्षा बंधन पर जोरदार धमाल किया है. खिलाड़ी कुमार ने एकदम नए कॉन्सेप्ट के साथ एंट्री मारी है.

अक्षय कुमार ने Raksha Bandhan का पोस्टर किया शेयर, लिखा- बस बहनें देती हैं 100 फीसदी रिटर्न...
अक्षय कुमार ने Raksha Bandhan का पोस्टर किया शेयर
नई दिल्ली:

Raksha Bandhan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रक्षा बंधन पर जोरदार धमाल किया है. खिलाड़ी कुमार ने एकदम नए कॉन्सेप्ट के साथ एंट्री मारी है. अक्षय कुमार ने राखी के मौके पर अपनी अगली फिल्म रक्षा बंधन का पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में अक्षय कुमार चार बहनों को गले लगाए नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म का नाम 'रक्षा बंधन (Raksha Bandhan)' है. 'रक्षा बंधन' को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है. 'रक्षा बंधन' 5 नवंबर, 2021 को रिलीज होगी.

प्रिया प्रकाश वारियर हुईं बोर तो 'नैनोवाले ने' सॉन्ग पर यूं किया डांस, Video हुआ वायरल

अमर सिंह के निधन पर गम में डूबीं जया प्रदा ने लिखी पोस्ट, बोलीं- हमें छोड़ कर कैसे जा सकते हैं...

अक्षय कुमार (Akshay Kunar) ने अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन (Raksha Bandhan)' बहन अल्का को समर्पित की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'शायद ही कभी जीवन में कोई ऐसी कहानी सामने आती है जो आपके दिल को इतनी गहराई से छूती है और वह भी इतनी रफ्तार से...मेरे करियर की सबसे तेज रफ्तार से साइन की गई फिल्म. यह फिल्म मैं अपनी प्यारी बहन अलका को समर्पित करता हूं, जिसके साथ मेरा दुनिया में सबसे खास रिश्ता है. मेरी जिंदगी की सबसे स्पेशल फिल्म में से एक देने के लिए शुक्रिया आनंद एल राय.'

Bigg Boss 14 की पहली कंटेस्टेंट के नाम का हुआ खुलासा, यह एक्ट्रेस आ सकती हैं नजर

इस तरह अब अक्षय कुमार कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है. अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें 'लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb)', 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)', 'पृथ्वीराज (Prithviraj)', 'अतरंगी रे (Atrangi Re)' शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Raksha Bandhan, Akshay Kumar Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com