सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए जा रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अब 'दबंग' के डायरेक्टर और अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने फिल्म इंडस्ट्री पर कई आरोप लगाए हैं और पुलिस से अपील की है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की तह तक जांच करे. अभिनव कश्यप ने इस संबंध में एक फेसबुक पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली, यशराज फिल्म्स और इंडस्ट्री पर कई आरोप लगाए हैं.
अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने अपनी पोस्ट में YRF की एजेन्सी पर आरोप लगाते हुआ लिखा कि शायद इसी एजेंसी ने ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को यह कदम उठाने के लिए आगे प्रेरित किया हो. इस मामले की इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए. इस तरह की एजेन्सी आर्टिस्ट का करियर बनाती नहीं बल्कि बिगाड़ती हैं. उन्होंने लिखा कि सुशांत की आत्महत्या ने इंडस्ट्री के उस बड़े प्रॉब्लम को सामने लाकर रख दिया है, जिससे हममें से कई लोग डील करते हैं. वैसे वास्तव में ऐसी कौन सी वजह हो सकती है जो किसी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दे? मुझे डर है कि उनकी मौत #metoo आंदोलन की तरह एक बड़े मूवमेंट की शुरुआत न हो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने इस पोस्ट में अपने करियर को बिगाड़ने के लिए सलमान खान और उनकी फैमिली पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा: "मेरा अनुभव भी इन सब चीजों से अलग नहीं रहा और मैंने भी शोषण को झेला है. 10 साल पहले 'दबंग 2' की मेकिंग से मेरे बाहर निकलने की वजह यह थी कि अरबाज खान और सोहेल खान अपनी फैमिली से मिलकर मेरे करियर पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे और मुझे काफी डराया-धमकाया गया. अरबाज ने मेरा दूसरा प्रॉजेक्ट भी बिगाड़ दिया जो कि श्री अष्टविनायक फिल्म्स का था, जिसे मैंने उसके हेट मिस्टर राज मेहता के कहने पर साइन किया था. उन्हें मेरे साथ काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. मैंने श्री अष्टविनायक फिल्म्स को पैसे वापस दे दिए और फिर मैं वायकॉम पिक्चर्स में गया. उन्होंने भी ऐसा ही किया. बस इस बार नुकसान पहुंचाने वाला सोहेल खान थे और उन्होंने वहां के सीईओ विक्रम मल्होत्रा को धमकी दी. मेरा प्रॉजेक्ट खत्म हो चुका था और मैंने साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये 90 लाख इंटरेस्ट के साथ लौटाए. इसके बाद मुझे बचाने के लिए रिलायंस एंटरटेन्मेंट सामने आया हमने साझेदारी में फिल्म 'बेशरम' पर काम किया."
अभिनव ने आगे लिखा: "सलमान खान और उनकी फैमिली ने फिल्म की रिलीज में रोड़े अटकाए 'बेशरम' की रिलीज से ठीक पहले उनके पीआरओ ने मुझपर खूब कीचड़ उछाले और मेरे खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलायाय हालात ये हो गए कि डिस्ट्रिब्यूटर्स मेरी फिल्म खरीदने से डर गए. रिलायंस इंडस्ट्री और मुझमें इस फिल्म को रिलीज करने की क्षमता थी, लेकिन यह लड़ाई शुरू हो चुकी थी. मेरे दुश्मन मेरे खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाते रहे और फिल्म के बारे में बुरा कहते रहे ताकि यह बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त हो जाए, लेकिन यह जैसे-तैसे 58 करोड़ कमा गई."
अभिनव कश्यप ने इस पोस्ट में अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें लिखी हैं. उनका मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इस कदम के बाद इन जरूरी बातों का उजागर करना जरूरी है. उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच करने की अपील की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं