मुंबई में मानसून का मौसम है और एक कप कॉफी के साथ रोमांस के बीच बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने सोशल मीडिया लाइव के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के एक और खूबसूरत गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' लॉन्च किया है. हमने स्टार को उनकी फिल्मों में एक लवर के रूप में देखा है लेकिन क्या अब तक आपने कभी आमिर को अपने पहले प्यार और दिल टूटने के बारे में बात करते सुना है? शायद नहीं. लेकिन अब उन्होंने अपने दिल टूटने की कहानी को शेयर किया है.
लेकिन हाल ही में कुछ क्रिएटर्स के साथ लाइव बातचीत के दौरान 'फिर ना ऐसी रात आएगी' गाना लॉन्च करते हुए, आमिर खान ने अपने पहले दिल टूटने की कहानी साझा की. उन्होंने कहा, ‘यह वह समय था जब मैं टेनिस खेलता था, वह भी मेरे साथ उसी क्लब में थी, और एक दिन मुझे पता चला कि वह अपने परिवार के साथ देश छोड़कर चली गई है. मैं बहुत दुखी था और मुश्किल बात यह है कि वह इस बात को नहीं जानती, बस एक ही चीज अच्छी हुई कि मैं बहुत अच्छा टेनिस खिलाड़ी बन गया, बाद में कुछ साल बाद, मैंने स्टेट लेवल चैंपियनशिप में टेनिस खेला और एक स्टेट लेवल चैंपियन बन गया.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस गाने के लॉन्च के दौरान, आमिर खान ने अपनी लाइफ के सीक्रेट्स, जिससे अब तक सब अंजान थे, के बारे में खुलकर बात की साथ ही अपने पहले प्यार से जुड़ी बातों का जिक्र करते हुए कि कैसे उसके जाने के बाद वह एकदम पागल हो गए थे. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि उनका पहला प्यार उनकी बहुत करीबी दोस्त है, जिसे उनकी एकतरफा भावनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं. आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं. फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है.
इसे भी देखें : नील नितिन मुकेश स्पॉट हुए मुंबई में, फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं