विज्ञापन

15 करोड़ में बनी और कमाए 965 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर 6000% मुनाफा कमा गई थी 16 साल की हीरोइन की ये फिल्म

हम आमिर खान की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस 16 साल की थी और फिल्म में वह एक स्कूल गर्ल के किरदार में थी जिसे अपने पिता की डर से पहचान छिपाकर अपने सपने की तरफ बढ़ने का फैसला लेना पड़ता है.

15 करोड़ में बनी और कमाए 965 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर 6000% मुनाफा कमा गई थी 16 साल की हीरोइन की ये फिल्म
कम बजट में 6000% मुनाफा कमा गई थी जायरा वसीम की ये फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस का गेम ही बदल दिया. 2 करोड़ से भी कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 449.38 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली है. फिल्म ने साबित किया कि अगर पब्लिक कहानी से कनेक्ट कर जाए तो बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कोई दूर की कौड़ी नहीं. खैर हनुमान अंश इस तरह का करिश्मा करने वाली वाली पहली फिल्म नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में आई हैं जिन्होंने सीमित बजट में धुंआधार कमाई की है. लेकिन हम बात करेंगे 9 साल पहले आई एक फिल्म की जिसमें एक स्कूल जाने वाली टैलेंटेड बच्ची की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

हम बात कर रहे हैं साल 2017 में आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की. ये फिल्म उन कुछ फिल्मों में से एक है जिन्होंने साबित किया कि एक अच्छी कहानी, सच्चाई और इमोशन के सामने बड़े सितारों की जरूरत नहीं होती. अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी इस म्यूजिकल ड्रामा ने ना केवल भारत में बल्कि चीन में खूब धमाल मचाया. ये फिल्म आज भी भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा करने वाली फिल्मों में से एक है.

सीक्रेट सुपरस्टार की कहानी

सीक्रेट सुपरस्टार गुजरात के वडोदरा में रहने वाली 15 साल की मुस्लिम लड़की इंशिया मलिक (जायरा वसीम) की कहानी है. इंशिया को गाना गाने का बेहद शौक है. वह सिंगर बनना चाहती है, लेकिन उसके घर का माहौल उसके सपनों के खिलाफ है. पिता फारूख (राज अर्जुन) बहुत सख्त और दबंग हैं. वे पत्नी नजमा (मेहर विज) पर अक्सर हाथ उठाते हैं और बेटी के सपनों को भी सपोर्ट नहीं करते.

मां नजमा बेटी के सपने का सपोर्ट करती है. वह चुपके से इंशिया के लिए एक लैपटॉप खरीदती है. इंशिया यूट्यूब पर अपने गाने डालने का फैसला करती है, लेकिन अपनी पहचान छुपाने के लिए नकाब (बुर्का) पहनकर गाती है. वह अपना चैनल “सीक्रेट सुपरस्टार” नाम से शुरू करती है. एक वीडियो वायरल हो जाता है और वह रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन जाती है. उसकी आवाज सुनकर मुंबई का एक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर शक्ति कुमार (आमिर खान) उससे कनेक्ट करता है. शक्ति कुमार खुद एक असफल सिंगर है, लेकिन वे इंशिया के टैलेंट को पहचानता है और उसे आगे बढ़ाने में मदद करते हैं. फिल्म मां-बेटी के रिश्ते, घरेलू हिंसा, सपनों के लिए संघर्ष और एक टीनएजर के आत्मविश्वास की कहानी खूबसूरती से बयां करती है. इस फिल्म में जायरा वसीम की परफॉर्मेंस बेहद इम्प्रेसिव है. मेहर विज को उनके किरदार के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

सीक्रेट सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट

जायरा वसीम, मेहर विज, राज अर्जुन और आमिर खान के लीड रोल वाली इस फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ बताया जाता है. इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 965 करोड़ की कमाई की. इसमें चीनी मार्केट से आए पैसे का भी बड़ा हाथ रहा. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी की मानें तो इस फिल्म का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेट 6000% था. जिससे ये फिल्म भारतीय फिल्मों के इतिहास की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक हो गई.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायाणम् को सबसे पहले देखेंगे 945 लोग, एडवांस बुकिंग खुलने के 7 दिन बाद होगी स्क्रीनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Secret Superstar, Zaira Wasim, Aamir Khan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com