विज्ञापन

OTT की वो सीरीज जिसे सीजन 2 के नहीं मिल रहा डायरेक्टर! दो हुए बाहर अब नए की एंट्री

ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इस सीरीज का पहला सीजन काफी सुर्खियों में रहा था. कुछ लोगों को पसंद आया तो वहीं कुछ कास्टिंग पर सवाल उठाते नजर आए थे. सीजन 2 पर काम शुरू हुआ तो फिल्म मेकर ने दो डायरेक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया.

OTT की वो सीरीज जिसे सीजन 2 के नहीं मिल रहा डायरेक्टर! दो हुए बाहर अब नए की एंट्री
The Royals सीजन 2 की मुसीबतें खत्म!
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'द रॉयल्स' के सीजन 2 को लेकर मार्केट में माहौल कुछ खास नहीं है. पहले तो दो डायरेक्टर सीरीज से दूर हुए. अब इसमें एक नए डायरेक्टर की एंट्री हुई है. लेटेस्ट अपडेट ये है कि जसमीत के.रीन और मिताक्षरा कुमार के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद, तनुज चोपड़ा ने डायरेक्टर के तौर पर कमान संभाली है. राजस्थान में शूटिंग शुरू होने के कुछ ही हफ्तों बाद हुए इन बदलावों ने सवाल खड़े कर दिये हैं कि आखिर सीरीज का प्रोडक्शन किस दिशा में आगे बढ़ रहा है. हालांकि अब तनुज चोपड़ा के आने के बाद टीम आगे बढ़ गई है और मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू हो गई है.

'द रॉयल्स' के सीजन 2 में बिहाइंड द सीन क्या हुआ?

'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक सीजन 2 को लेकर परेशानी पिछले महीने जैसलमेर में शो के सेट पर शुरू हुई. रंगिता नंदी के बैनर तले आ रही इस नेटफ्लिक्स सीरीज के डायरेक्सन के लिए शुरुआत में जसमीत के.रीन को लाया गया था, लेकिन लोकेशन पर शूटिंग के सिर्फ तीन दिन बाद ही उन्हें हटा दिया गया. इसके बाद मेकर्स ने मिताक्षरा कुमार को जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्मों - 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' - में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. उन्होंने भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' के कुछ एपिसोड्स का डायरेक्शन भी किया है.

यह भी पढ़ें: माही विज का तलाक के बाद पहली बार छलका दर्द, बताया जज के 4 बार कहने के बाद भी क्यों नहीं ली एलिमनी

हालांकि, 'द रॉयल्स' सीजन 2 के साथ उनका सफर भी काफी छोटा रहा. प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने उनके बाहर होने की खबर को कनफर्म करते हुए कहा, "मिताक्षरा को भी हटा दिया गया क्योंकि उनका विजन टीम के विजन से मेल नहीं खा रहा था." सोर्स ने साफ किया कि यह फैसला आपसी सहमति से हुआ है. उन्होंने बताया, "मिताक्षरा और 'द रॉयल्स' की टीम आपसी सहमति से अलग हुए हैं. उनकी जगह अब तनुज चोपड़ा ने ले ली है. वे अमेरिका में रहने वाले भारतीय डायरेक्टर हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के सीजन 2 और 3 को डायरेक्ट किया था."

'द रॉयल्स' सीजन 2 के लिए नेटफ्लिक्स ने तनुज चोपड़ा का नाम सजेस्ट किया

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि मिताक्षरा कुमार के जाने के बाद नेटफ्लिक्स ने तनुज चोपड़ा का नाम सजेस्ट किया. 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे और तीसरे सीजन पर काम कर चुके इस फिल्म मेकर ने अब इस प्रोजेक्ट की कमान संभाल ली है. ऐसा लगता है कि इस बदलाव से प्रोडक्शन को वापस पटरी पर लाने में मदद मिली है, क्योंकि डायरेक्टर बदलने के बाद शूटिंग फिर से शुरू हो गई है. साथ ही, पूरी यूनिट ने अपना बेस जयपुर से बदलकर मुंबई कर लिया है. 

'द रॉयल्स' का सीजन 1 किस बारे में था?

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल्स' मई 2025 में रिलीज हुई थी. यह कहानी एक यंग राजकुमार अविराज सिंह (ईशान खट्टर) और एक एंबीशियस लड़की सोफिया कनमनी शेखर (भूमि पेडनेकर) की जिंदगी पर है. उनकी मुलाकात तब होती है जब सोफिया शाही परिवार के संघर्ष कर रहे महल को एक लग्जरी होमस्टे में बदलने का बिजनेस प्लान लेकर आती है. इस काम को सक्सेसफुल बनाने की कोशिश में उनके बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, लेकिन उनका रिश्ता बिल्कुल भी सीधा नहीं बल्कि बहुत कॉम्पलेक्स है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Royals, Bhumi Pednekar, Entertainment, Trending, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com