- बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं थीं पूजा भट्ट
- 90 के दशक का पॉपुलर नाम हैं पूजा भट्ट
- एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में पूजा भट्ट ने बढ़ाया हाथ
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को देखने के बाद शायद ही आप पहचान पाएं कि इसमें दिख रही छोटी सी क्यूट बच्ची कौन है. इस फोटो में वह अपनी मां की गोद में नजर आ रही है. अब तक नहीं पहचान पाएं तो चलिए आपको हिंट दे देते हैं. ये बच्ची 90s की हिट हिरोइन हैं. अपने समय में यह सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. तो क्या अब आप बता सकते हैं कि फोटो में नजर आ रही प्यारी सी छोटी बच्ची कौन हैं.
कौन है ये क्यूट बच्ची
इस बच्ची का बचपन से ही फिल्मी दुनिया से नाता रहा है. पूरा परिवार ही फिल्म जगत से जुड़ा है. जब इस बच्ची की उम्र 17 साल थी, तब एक्टिंग में कदम रखा था. दो साल बाद यानी 19 की उम्र में ही वह फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस बन गई थी. कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद 24 साल की उम्र में अचानक से एक्टिंग से दूरी बना ली. ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) हैं. बिग बॉस सीजन 2 में कंटेस्टेंट बन आने वाली पूजा भट्ट पिछले दिनों एक बार फिर चर्चा में आईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पूजा भट्ट का बॉलीवुड डेब्यू
बिग बॉस के शो में आने के बाद पूजा से जुड़ी कंट्रोवर्सी चर्चा में दोबारा से आ गईं. शो से बाहर आने के बाद पूजा ने अपने करियर पर खुलकर बात की. सिद्धार्थ कनन से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सफलता की ऊंचाईयों पर रहने के दौरान उन्होंने एक्टिंग क्यों छोड़ दी थी. दरअसल, पूजा भट्ट ने अपने पापा महेश भट्ट की फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड में एंट्री ली. पहली ही फिल्म हिट रही. इसके बाद 'दिल है कि मानता नहीं' और 'सड़क' जैसी कई सुपरहिट फिल्में पूजा भट्ट ने दी.
नहीं बनीं मां
पूजा भट्ट ने साल 2003 में मनीष माखीजा से शादी की थी. मनीष माखीजा उस वक्त एक वीडियो जॉकी थे. दोनों ने शादी के 11 साल बाद अपनी राहें जुदा कर ली थीं. इस शादी पर भी पूजा भट्ट ने बिग बॉस के घर में अपना दिल खोलकर रख दिया. अपने पति के लिए उन्होंने कहा कि वो एक अच्छे इंसान थे. बेबिका धुर्वे को अपने दिल का दर्द बताते हुए पूजा भट्ट ने कहा कि हमारे बीच सब कुछ ठीक था फिर भी कुछ कमी सी महसूस होती थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर तय किया कि कुछ तो है जो सही नहीं है. खुद से झूठ बोलकर कैसे जिएं. पूजा भट्ट ने आगे ये भी कहा कि ये कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं थी.पूजा भट्ट ने बताया कि वो खुद इस बात के लिए तैयार नहीं थीं. उन्होंने कहा कि वो बच्चा चाहती थीं लेकिन बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थीं. पूजा भट्ट ने कहा कि वो इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहतीं.
24 साल की उम्र में क्यों छोड़ी एक्टिंग
19 साल की उम्र में टॉप एक्ट्रेस में शुमार पूजा भट्ट ने जब 24 की उम्र में एक्टिंग छोटी तो हर कोई हैरान था. 25 साल की उम्र में पूजा ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक्टिंग छोड़कर वह डायरेक्टर बनना चाहती थी. पूजा ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अपने अल्कोहल की लत का शिकार होने का भी जिक्र किया था, जिसे अब वह पूरी तरह छुड़ा चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं