विज्ञापन

पूजा भट्ट को लेकर राहुल भट्ट के खुलासे पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले-  खुद का बचाव करना 'मारपीट' नहीं है

राहुल भट्ट के मारपीट की बात मानने पर रणवीर शौरी का रिएक्शन आया और उन्होंने- 'प्रोपेगैंडा और बदनामी की बातें आखिरकार सच के सामने हार गईं'

पूजा भट्ट को लेकर राहुल भट्ट के खुलासे पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले-  खुद का बचाव करना 'मारपीट' नहीं है
रणवीर शौरी ने दिया पूजा भट्ट के साथ मारपीट पर राहुल भट्ट के बयान पर रिएक्शन
नई दिल्ली:

एक्टर रणवीर शौरी ने राहुल भट्ट के हाल ही में दिए गए बयान पर रिएक्शन दिया है जिसमें उन्होंने रणवीर के साथ मारपीट की बात मानी थी. बुधवार को एक्टर ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक्टर ने एक नोट लिखा और कहा कि आखिरकार सच सामने आ ही गया. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान, राहुल ने बताया कि अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ बहस के बाद उन्होंने रणवीर के साथ मारपीट की थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने बीच-बचाव किया, एक्टर के साथ मारपीट की और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया. इस पर रिएक्शन देते हुए रणवीर ने कहा कि "प्रोपेगैंडा और बदनामी" की बातें सच के सामने हार गई हैं. 

रणवीर शौरी ने कही ये बात

रणवीर शौरी ने लिखा, "मुझे खुशी है कि 20 से ज्यादा सालों से चल रहे बुरे प्रोपेगैंडा और बदनामी की जगह आखिरकार सच ने ले ली है. मैं इसमें एक और बात जोड़ना चाहता हूं ताकि यह मामला अब हमेशा के लिए खत्म हो सके. किसी टॉक्सिक इंसान से बचने के लिए हिंसा के खिलाफ खुद का बचाव करना 'मारपीट' नहीं है."

ये भी पढे़ं- 38 साल पुराना रेखा का वो गाना जिसमें सासू मां के प्यार को तरसती बहू ने की शिकायत, अनुराधा पौडवाल की आवाज, एलपी के म्यूजिक ने बनाया क्लासिक

राहुल भट्ट ने क्या कहा

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में राहुल ने कहा कि उन्हें एक्टर के साथ मारपीट करने का अफसोस है. उन्होंने रणवीर की तारीफ भी की कि उन्होंने कोई मनमुटाव नहीं रखा और स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला. 

पूजा भट्ट और रणवीर शौरी का रिश्ता

पूजा और रणवीर 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्म 'जिस्म' में साथ काम करने के दौरान करीब आए और रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों साथ रहने लगे थे, लेकिन 2002 में उनका रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म हो गया. इससे पहले, रणवीर ने आरोप लगाया था कि पूजा के परिवार ने उन्हें शराबी और बुरा बर्ताव करने वाला पार्टनर बताया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि बहस के बाद पूजा के भाई राहुल भट्ट ने उनके साथ मारपीट की थी. बाद में पूजा ने 2003 में VJ से रेस्टोरेंट मालिक बने मनीष मखीजा से शादी की, जबकि रणवीर ने 2010 में एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा से शादी की थी. हालांकि दोनों की शादी खत्म हो गई हैं.  

ये भी पढे़ं- उत्तर प्रदेश के लड़के ने गाया कुमार सानू का 33 साल पुराना गाना, फैन्स बोले- लौट आया पुराना सा रे गा मा पा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Bhatt, Ranvir Shorey, Rahul Bhatt, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com