विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच तीसरा मुकाबला टीम इंडिया (Indian National Cricket Team) ने जीत लिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया को जीत हासिल हुई. टीम इंडिया ने लगातार तीसरा मुकाबला जीता है. इसी के साथ वो सीरीज (India Vs New Zealand ODI Series) पर कब्जा कर चुकी है. 5 वनडे मैच की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से आगे है. तीसरे मुकाबले में केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने वो सरेंडर करते दिखे और 243 रन बनाकर ऑल आउट हो गए. महम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 3, भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 2-2 विकेट लिए. 

IND vs NZ: हार्दिक पंड्या ने हवा में उड़कर लिया ऐसा कैच, विराट कोहली भी हुए हैरान, देखें VIDEO

भारतीय टीम कल के मैच में हरफनमौला हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. एक टीवी शो में महिलाओं के खिलाफ अनुचित टिप्‍पणी को लेकर हार्दिक हाल में मीडिया की सुर्खियों में रहे थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कप्‍तान कोहली के बोझ को कम करने के लिए उन्‍हें तीसरे वनडे मैच के बाद आराम दिया है. विराट कोहली अब भारत वापस लौटेंगे और रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे. 5 मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से आगे है. 2014 में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 0-4 से हारी थी. टीम इंडिया की इस सीरीज में काफी किरकिरी हुई थी. टीम इंडिया पूरी तरह फ्लॉप रही थी. लेकिन इस बार उन्होंने लगातार तीन मुकाबले जीतकर बता दिया कि वो कहीं भी जीत हासिल कर सकती है.

 

India vs New Zealand 3rd ODI Match Score LIVE 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Newzealand Live Score, Ind Vs NZ 3rd ODI, India Vs New Zealand 3rd Odi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com