8 years ago
गुवाहाटी:
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. ऋषभ पंत वनडे में पदार्पण करेंगे जबकि कुलदीप यादव अंतिम एकादश में शामिल नहीं है जिसमें तेज गेंदबाज खलील अहमद को जगह मिली है. कुल मिलाकर गुवाहाटी के पहले डे-नाइट वनडे (ND vs WI, 1st ODI) मुकाबले से भारतीय मैनेजमेंट कई पहलुओं को परखने जा रहा है. और इसकी शुरुआत ऋषभ पंत तो इलेवन में जगह देने और विराट कोहली के अंबाती रायडू के बयान से शुरू हो चुकी है. इस दौरान वह अपनी मध्यक्रम की विफलता को दूर करना चाहेगा, खासकर नंबर-4 के स्थान को मजबूत करना चाहेगा जहां कई बल्लेबाज असफल रहे हैं, लेकिन कुछ ही सफल हुए हैं. टेस्ट में तूफानी पदार्पण करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी अब वनडे में भी करियर का आगाज सुनिश्चित हो गया है. उन्हें रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. 21 साल के पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में अपने पदार्पण टेस्ट मैच ही में शतक जड़ा था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 92-92 रन बनाए थे. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इस सीरीज से वनडे में लौट रहे हैं. कोहली को एशिया कप के दौरान आराम दिया गया था. कोहली इस सीरीज से वनडे में अपने 10000 रन पूरे कर सकते हैं. कोहली के वनडे में 9779 रन बनाए हैं और उन्हें 'दस हजारी' क्लब में शामिल होने के लिए केवल 221 रन की दरकार है. मैच का Live Score (लाइव स्कोर) आप इस पेज पर जान सकते हैं.