प्रतीकात्मक तस्वीर
सीवान:
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद अब महिलाएं भी थाने में पहुंचकर अपने पियक्कड़ (शराबी) पतियों की शिकायत करने लगी हैं. ऐसा ही एक मामला सीवान के महादेवा सहायक थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां एक महिला ने अपने पियक्कड़ पति की शिकायत थाने में कर दी और पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, बंगाली पकड़ी गांव निवासी विकास राजभर रोजाना शराब पीकर अपनी पत्नी लाडो देवी के साथ मारपीट करता था. इस क्रम में वह घर का सामान भी फेंक दिया करता था.
महादेवा सहायक थाना के प्रभारी शंभुनाथ सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम लाडो देवी ने थाने में आकर शिकायत की कि उसका पति विकास शराब के नशे में है और घर में उत्पात मचा रहा है। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए उसके घर पहुंचकर विकास को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि ब्रेथ एनथलाइजर से जांच के बाद विकास के शराब पीने की पुष्टि हो गई.
गौरतलब है कि एक महीने पहले सीवान जिले के मटुक छपरा गांव में पूनम नाम की महिला ने भी पति को शराब के साथ गिरफ्तार कराया था. बिहार में अप्रैल महीने से शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं