विज्ञापन

पहले बारिश ने तोड़ी कमर, अब आग ने जलाए किसानों के अरमान, बिहार में सैकड़ों बीघा फसल राख

चिलचिलाती धूप और तेज पछुआ हवा के बीच लगी इस आग ने करीब 35 एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल को जलाकर राख की ढेरी में बदल दिया.

पहले बारिश ने तोड़ी कमर, अब आग ने जलाए किसानों के अरमान, बिहार में सैकड़ों बीघा फसल राख
  • बिहार के कई जिलों में गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों की मेहनत और आय बर्बाद हो गई है.
  • रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव में लगभग ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है.
  • अरवल के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र में दो गांवों की गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार में पहले बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेरा, और अब कटाई के इस 'पीक सीजन' में राज्य के कई जिलों से खड़ी फसल में आग लगने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आ रही हैं. देखते ही देखते महीनों की कड़ी मेहनत और खेतों में लहराती 'सुनहरी फसल' किसानों की आंखों के सामने जलकर खाक हो गई. कई बीघा में फैला गेहूं अब मह काली राख का ढेर बनकर रह गया है, जिससे किसानों के सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलारी गांव में भीषण आग लगने से करीब ढाई सौ बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं अरवल जिले के सदर प्रखंड के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा‑तफरी मच गई, जब दो अलग‑अलग गांवों में गेहूं की तैयार फसल में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में राख में तब्दील हो गई.

खगड़िया जिले के परबत्ता अंचल के मौजा दरियापुर पटपर दियारा क्षेत्र में भीषण आग ने भारी तबाही मचाई. चिलचिलाती धूप और तेज पछुआ हवा के बीच लगी इस आग ने करीब 35 एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल को जलाकर राख की ढेरी में बदल दिया. इस अगलगी में किसान संजय सिंह, रितेश कुमार, सत्यम कुमार और दुर्गा सिंह सहित कई अन्य काश्तकारों की साल भर की कमाई नष्ट हो गई.

इसके अलावा शनिवार की देर रात पसराहा थाना क्षेत्र के बडहरा बहियार में भी 45 बीघा में लगी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी रवाना तो हुई, लेकिन दियारा क्षेत्र की रेतीली जमीन प्रशासन की तैयारियों पर भारी पड़ गई. बालू भरी जमीन के कारण अग्निशमन वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका और रास्ते में ही फंस गया. अंततः ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए निजी पंप सेट की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

ये भी पढें :  नेपाल में अब एक नहीं दो दिन रहेगी छुट्टी, पेट्रोल-डीजल की कमी के बाद बालेन सरकार का बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com