विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

कोई योगदान नहीं होने के बावजूद तेलंगाना हवाई अड्डे का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया: शाहनवाज

हुसैन ने कहा, ‘‘भूमि रक्षा मंत्रालय की थी. जॉर्ज फर्नांडीस, चंद्रबाबू नायडू और मैंने इस हवाई अड्डे को बनाने के लिए एक साथ काम किया था.’’

कोई योगदान नहीं होने के बावजूद तेलंगाना हवाई अड्डे का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया: शाहनवाज
हैदराबाद:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनावाज हुसैन ने रविवार को दावा किया कि हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया, जबकि इसके विकास में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.

भाजपा की ओर से आयोजित बिहार दिवस 2025 समारोह को संबोधित करते हुये हुसैन ने कहा, ‘‘हैदराबाद हवाई अड्डे का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया, लेकिन तीन लोगों ने इसके निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी.''

हुसैन ने कहा, ‘‘भूमि रक्षा मंत्रालय की थी. जॉर्ज फर्नांडीस, चंद्रबाबू नायडू और मैंने इस हवाई अड्डे को बनाने के लिए एक साथ काम किया था.''

उन्होंने कहा, ‘‘जब कांग्रेस को मौका मिला, तो चंद्रबाबू नायडू, जॉर्ज फर्नांडीस, या मेरा कोई उल्लेख नहीं किया गया. इसके बजाय, हवाई अड्डे का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया, जिनकी निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahnawaz Husain, Shahnawaz Hussain, Bihar, Telangana Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com