विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को विधानसभा में दिए गए बयान को चुनौती दी

कैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अफ़वाह मियाँ और झूठों के सरताज सुशील मोदी के कहने से सरेआम सदन को कर्फ़्यू पर गुमराह कर रहे हैं?

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को विधानसभा में दिए गए बयान को चुनौती दी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव.
  • औरंगाबाद में लगातार दूसरे दिन आगज़नी
  • गोलीबारी हुई है. कर्फ़्यू लगा दिया गया
  • तेजस्वी ने किया दावा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि देखिए, कैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अफ़वाह मियाँ और झूठों के सरताज सुशील मोदी के कहने से सरेआम सदन को कर्फ़्यू पर गुमराह कर रहे हैं?

सदन में गृह विभाग की माँग पर सरकार का उत्तर चल रहा था. मुझे सूचना मिली कि औरंगाबाद में लगातार दूसरे दिन उपद्रवी आगज़नी कर 50 दुकानें जला चुके हैं. गोलीबारी हुई है. कर्फ़्यू लगा दिया गया है. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार खड़े होकर झुँझलाहट में मेरी पुख़्ता सूचना को ही अफ़वाह बताने लगे.

मैंने सदन को सूचित किया, कर्फ़्यू लगा है और गोलीबारी हुई है, लेकिन सुशील मोदी ने सीएम को गुमराह किया और सीएम ने तुरंत कहा, कर्फ़्यू नहीं लगा और कोई गोलीबारी नहीं हुई. क्या प्रदेश के सीएम इतनी गंभीर घटना को भी मॉनिटर नहीं करते और ऊपर से सदन में झूठ बोल माननीय सदस्यों को गुमराह करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com