विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2018

तेजस्वी यादव बोले- मैं सरकार को चुनौती देता हूं कि मेरे ऊपर चार्जशीट लाए

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी, सीएम नीतीश और सुशील मोदी पर हमलावर दिख रहे हैं.

तेजस्वी यादव बोले- मैं सरकार को चुनौती देता हूं कि मेरे ऊपर चार्जशीट लाए
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी ने सुशील मोदी और नीतीश पर भी निशाना साधा.
  • अपने ऊपर एफआईआर पर बोले कि वह शेर के बच्चे हैं.
  • सीबीआई ने तेजस्वी को भी रेलवे टेंडर घोटाला में आरोपी बनाया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी, सीएम नीतीश और सुशील मोदी पर हमलावर दिख रहे हैं. अपने ऊपर लगे घोटाले के आरोप पर तेजस्वी फ्रॉन्ट से जाकर खेल रहे हैं. उन्होंने खुद अपने ऊपर चार्जशीट दायर करने की चुनौती देते हुए कहा कि सीबीआई के नाम पर नीतीश कुमार जैसों को डराया जा सकता है, मगर उन्हें नहीं. बता दें कि रेलवे टेंडर घोटाला मामले में तेजस्वी यादव पर भी मामला दर्ज है. 

तेजस्वी ने मंगलवार की रात दो अलग-अलग ट्वीट कर बीजेपी और सीएम नीतीश पर निशाना साधा. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि 'सदन से लेकर सड़क तक सरेआम सुशील मोदी को चुनौती दे चुका हूं कि अपनी CBI को कहे तेजस्वी पर चार्जशीट करें. देश में है कोई ऐसा नेता जो ख़ुद पर चार्जशीट करने की बार-बार चुनौती देता हो? सुनो BJP वालों, CBI के नाम पर Table Politics करने वाले नीतीश कुमार जैसों को डरा सकते हो हमें नहीं.' आगे एक और ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 'तेजस्वी ने गुनाह किया है ना...उस पर FIR है ना...तो करो ना चार्जशीट? अरे डरपोक षडयंत्रकारियों 9 महीने हो गए हैं मेरे ऊपर FIR किए हुए. नौ महीने में तो बच्चा भी हो जाता है. शेर के बच्चे तेजस्वी का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन हां, नीतीश कुमार ज़रूर आपकी गोद में खेल रहे हैं.' भ्रष्टाचार का मामला : लालू और तेजस्वी यादव को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया

बता दें कि लालू यादव और तेजस्वी पर रेलवे के होटल के बदले पटना के बेली रोड पर दो एकड़ जमीन अपने नाम लिखवाने का आरोप है. सीबीआई ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (69), उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल का है. तब रेलवे के पुरी और रांची के दो होटल पटना के चाणक्य ग्रुप को दिए गए थे. इससे पूर्व इन होटलों के मालिकों की जमीन आरजेडी सांसद प्रेम गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता की डिलाइट मार्केटिंग के नाम से कराई गई. और दो वर्ष पूर्व इस कम्पनी में तेजस्वी निदेशक हुए. बाद में कम्पनी का नाम लारा प्रोजक्ट्स कर दिया गया. इस कम्पनी में राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव भी निदेशक हैं लेकिन तेजप्रताप के नाम से शेयर न होने के कारण उनसे एजेंसी कोई पूछताछ नहीं कर रही है.

VIDEO: अररिया में देश विरोधी नारे पर बोले तेजस्वी- जांच का इंतजार करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com