विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ मुक़दमे पर तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से किए ये 'कड़े सवाल'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट किया. हालांकि आरोपों पर तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन ट्वीट कर तेजस्वी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कारवाई की धमकी दी और तेजस्वी ने तुरंत उसका जवाब दिया.

गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ मुक़दमे पर तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से किए ये 'कड़े सवाल'
  • गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ पटना के दानपुर थाने में मामला दर्ज
  • ज़बरन ज़मीन पर क़ब्ज़ा ज़माने का एक मामला दर्ज हुआ
  • तेजस्वी ने इस मामले में सुशील मोदी को लिया आड़े हाथों
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ पटना के दानपुर थाने में ज़बरन ज़मीन पर क़ब्ज़ा ज़माने का एक मामला दर्ज हुआ. ये प्राथमिकी कोर्ट के आदेश से दर्ज हुई हैं. ये मामला ढाई एकड़ ज़मीन का है, जहां पूर्व सरपंच रामनारायण प्रसाद ने 33 लोगों के खिलाफ पहले एक स्थानीय कोर्ट में शिकायत की. उन्होंने कई सरकारी अधिकारियों को भी आरोपी बनाया हैं. जब से ये मामला उजागर हुआ है, तेजस्वी यादव ट्वीट कर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी से पूछ रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा-
इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट किया.
हालांकि आरोपों पर तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन ट्वीट कर तेजस्वी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कारवाई की धमकी दी और तेजस्वी ने तुरंत उसका जवाब दिया.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com