- मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से जारी युद्ध का असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ा है
- इजरायल में रह रहे भारतीयों का कहना है कि वे इजरायल में सुरक्षित महसूस करते हैं और वहां रहना चाहते हैं
- कई भारतीयों ने बताया कि वे इजरायल के साथ खड़े हैं और इस मुश्किल समय में वहां रहने का निर्णय मजबूत है
मिडिल ईस्ट में भीषण जंग जारी है. 28 फरवरी से ही ईरान और इजरायल के बीच लगातार हमले हो रहे हैं. इस युद्ध की आग पूरी दुनिया पर असर डाल रही है. दुनियाभर में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. मिडिल ईस्ट में कई भारतीय भी फंसे हैं, जिनको निकालने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन इजरायल से एक अलग तस्वीर सामने आई. यहां रह रहे भारतीयों का कहना है कि वो इजरायल में ही रहेंगे. उन्हें भरोसा है कि इजरायल उन्हें कुछ नहीं होने देगा.
'इजरायल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े'
एनडीटीवी की टीम से बातचीत में इजरायल में रह रहे भारतीयों ने बताया कि वो लंबे वक्त से वहां काम कर रहे हैं. जंग की इस मुश्किल घड़ी में भी वो इजरायल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं. एक भारतीय ने बताया कि वो यूपी के जौनपुर जिले के हैं.उन्होंने बताया कि वो इजरायल में दो साल से रह रहे हैं. जब यहां आए थे, तब जरूर थोड़ी चिंता हुई थी. लेकिन कोई घबराने बात नहीं है.अब अंदर से डर का माहौल निकल चुका है. इसलिए हम लोग यहां पर हैं और जाने का कोई विचार दिमाग में नहीं आता.
ईरान युद्ध के बीच कैसे हैं इजरायल के हालात? सुनिए वहां रह रहे भारतीयों की जुबानी
— NDTV India (@ndtvindia) April 5, 2026
देखिए तेल अवीव से @deepduttajourno की Exclusive रिपोर्ट
देखें LIVE: https://t.co/689WjV5ymg #IranIsraelUSWar | @tabishh_husain pic.twitter.com/Q1O3bZgg2o
'इजरायल में कोई डर नहीं'
एक अन्य भारतीय युवक ने बताया कि इजरायल में भारतीयों को बहुत प्यार और सम्मान मिलता है. उन्होंने कहा, 'मैं 8 साल से इजरायल में हूं. हमने बहुत जंग देखी हैं. अब यहां कोई डर नहीं है. यहां से कोई भी भारतीय जाना नहीं चाहता. सब लोग यहीं काम करना चाहते हैं.'
यह भी पढ़ें: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू में लगे विमान-हेलीकॉप्टर जलकर खाक, इस्फहान से सामने आईं तस्वीरें
'इजरायली सेना में शामिल होने के लिए भी तैयार'
भारतीयों ने कहा, इजरायल हर परिस्थिति में हमारा साथ देता है. अब हम इनके साथ हैं. कोई चिंता की बात नहीं है. सायरल बजता है तो हम लोग बंकर में चले जाते हैं. किसी भी हमले से पहले मोबाइल पर अलर्ट आ जाता है. अंत में युवक ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहूंगा, दिल दिया है जान भी देंगे ए इजरायल तेरे लिए.' उन्होंने कहा, अगर इजरायली सरकार मौका देती है तो हम उनकी सेना में शामिल होकर लड़ने के लिए भी तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की 'पंचायत' पर ईरानी विदेश मंत्री ने साफ किया रुख, इजराइल बोला- हमें पाक पर भरोसा नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं