- पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के बाद हिरासत में लेने का आरोप
- तेज रात 12 बजे तेज प्रताप को जज के सामने किया गया पेश
- तेज प्रताप ने कहा- छात्रों और युवाओं के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हूं
पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के बाद जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. देर रात तेज प्रताप को पटना के CJM कोर्ट आवास पर पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया. तेज प्रताप ने कहा, "बच्चों की मांगें जायज हैं. सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए और हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं. मैं छात्रों और युवाओं के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हूं."
तेज प्रताप यादव के पार्टी जन शक्ति जनता दल की नेता वीणा मानवीय ने कहा कि अब सरकार के ख़िलाफ बोलना और प्रदर्शन करना अपराध हो गया है. वीणा मानवी तेज प्रताप की पार्टी जन शक्त जनता दल से बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार थीं, लेकिन उनका नामांकन खारिज कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव को पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से पुलिस अपने साथ लेकर गई. पहले उन्हें दानापुर थाना ले जाया गया. बाद में पत्रकारों और समर्थकों के वहां पहुंचने की सूचना मिलने के बाद उन्हें राजधानी के दूसरे थाने में ले जाया गया. राज 12 बजे तेज प्रताप को जज के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
बता दें कि यह कदम तब उठाया गया जब शनिवार को बिहार में कई विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा NEET पेपर लीक विवाद और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हालिया पुलिस कार्रवाई को लेकर बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के दौरान पटना में सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा हुई पटना में प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की और उन्हें पलट दिया था, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था. नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है.
सिर्फ़ इससे युवाओं की समस्याएं हल नहीं होंगी: तेज प्रताव यादव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, "बीजेपी दफ़्तर में मिठाइयां बांटी जानी चाहिए. यह इस्तीफ़ा बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन सिर्फ़ इससे युवाओं की समस्याएं हल नहीं होंगी."
यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने लिया हिरासत में, अभिजीत दीपके को बिहार आने का दिया था न्योता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं