बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सुशील मोदी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी राशि स्वयंसेवी संगठनों के खाते में हस्तांतरित की जाती रही, लेकिन राज्य के वित्त मंत्री को इसकी खबर तक नहीं हुई. पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि केंद्र और बिहार में एक ही दल की सरकार होने के कारण सुशील मोदी बचे हुए हैं, अन्यथा ईमानदारी से जांच हो तो वह कई मामलों में फंसेंगे.
सृजन घोटाले में मेरे ख़ुलासे के बाद सुशील मोदी को बचाने के लिए उनकी बहन के घर IT की छापेमारी हो रही है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2018
सुशील मोदी असली गुनाहगार है। उनके वितमंत्री रहते ही बिहार के वितीय बजट का 2500 करोड़ लुटाया गया। मोदी ने ही सृजन NGO के खाते से अपनी बहन के A/C में करोड़ों ट्रान्स्फ़र करवाया।
तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर कई ट्वीट कर सुशील मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'सृजन घोटाले में मेरे ख़ुलासे के बाद सुशील मोदी को बचाने के लिए उनकी बहन के घर IT की छापेमारी हो रही है. सुशील मोदी असली गुनाहगार है. उनके वितमंत्री रहते ही बिहार के वित्तीय बजट का 2500 करोड़ लुटाया गया. मोदी ने ही सृजन NGO के खाते से अपनी बहन के A/C में करोड़ों ट्रांसफर करवाया.
सृजन घोटाले के मुख्य सूत्रधार सुशील मोदी और नीतीश कुमार है। केंद्रीय एजेन्सीयों IT, CBI को इन दोनों से कड़ी पूछताछ करनी चाहिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2018
9 साल लगातार ख़ज़ाने का 2500 करोड़ लूट गया और इन छुपासनी-छुशासनी सच्चे बेईमानदार बाबुओं को पता ही नहीं चला। जनता के सामने इनकी पोल खुल चुकी है।
तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सृजन घोटाले के मुख्य सूत्रधार सुशील मोदी और नीतीश कुमार हैं. केंद्रीय एजेंसियों IT,CBI को इन दोनों से कड़ी पूछताछ करनी चाहिए. 9 साल लगातार ख़ज़ाने का 2500 करोड़ लूट गया और इन छुपासनी-छुशासनी सच्चे बेईमानदार बाबुओं को पता ही नहीं चला. जनता के सामने इनकी पोल खुल चुकी है.
सृजन घोटाले के असल सूत्रधार वितमंत्री सुशील मोदी की गहन संलिप्तता को ढकने व काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए उनकी बहन के घर छापेमारी Eye Wash है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2018
सुशील मोदी और नीतीश जी आप लोग सृजन के मुख्य साज़िशकर्ता है कितने दिन बचेंगे? जनता आपकी काली करतूतों से अवगत हो चुकी है।
तेजस्वी ने लिखा, 'सृजन घोटाले के असल सूत्रधार वित्तमंत्री सुशील मोदी की गहन संलिप्तता को ढकने व काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए उनकी बहन के घर छापेमारी Eye Wash है. सुशील मोदी और नीतीश जी आप लोग सृजन के मुख्य साज़िशकर्ता है कितने दिन बचेंगे? जनता आपकी काली करतूतों से अवगत हो चुकी है.
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने भ्रष्टाचार के मामले में दूसरों के लिए जो मापदंड निर्धारित किए हैं, उसके हिसाब से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं