विज्ञापन

'लिट्टी-चोखा' खाने घर आएंगे सोनू सूद, बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ वीडियो कॉल की क्लिप वायरल

Sonu Sood Anant Singh Video Call Viral: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर छा गया है. सोनू सूद ने उन्हें मुंबई आने का न्योता दिया, तो विधायक ने अपने खास अंदाज में क्या जवाब दिया? पढ़ें पूरी खबर.

'लिट्टी-चोखा' खाने घर आएंगे सोनू सूद, बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ वीडियो कॉल की क्लिप वायरल
Sonu Sood Anant Singh Video Call Viral
NDTV Reporter

Bihar News: सोशल मीडिया पर इस वक्त बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की एक वीडियो कॉल (Video Call) क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. इस दिलचस्प बातचीत ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें दोनों हस्तियों के बीच की जुगलबंदी साफ नजर आ रही है.

'आवेंगे' वाले अंदाज पर फिदा हुए सोनू सूद

वीडियो क्लिप में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोनू सूद बड़ी सहजता से कहते हैं, 'मुंबई आइए न हमारे पास'. इस पर मोकामा विधायक अनंत सिंह भी पीछे नहीं रहते और अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब देते हैं- 'आवेंगे'. दोनों के बीच हुई यह गर्मजोशी वाली बातचीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. फैन्स इस छोटी सी क्लिप को बार-बार देख रहे हैं और दोनों की इस अनोखी केमिस्ट्री की चर्चा कर रहे हैं.

किरदार से प्रेरित हैं सोनू सूद, करेंगे लिट्टी-चोखा पार्टी

बातचीत का सिलसिला यहीं नहीं थमता. सोनू सूद आगे कहते हैं कि वे भी उनके पास आएंगे और उनके घर जाकर लिट्टी-चोखा खाएंगे. सोनू सूद की इस बात पर अनंत सिंह भी मुस्कुराते हुए उन्हें अपने घर आने का न्योता देते हैं. दोनों के बीच हुई यह गर्मजोशी वाली बातचीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है.

बताते चलें कि सोनू सूद, अनंत सिंह के बोलने के अंदाज के बड़े प्रशंसक रहे हैं. इससे पहले भी वह सार्वजनिक तौर पर बाहुबली विधायक की तारीफ कर चुके हैं. सोनू सूद का मानना है कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व बेहद इंट्रेस्टिंग है. दिलचस्प बात यह है कि सोनू सूद ने पहले भी यह स्वीकार किया है कि वह अनंत सिंह के कैरेक्टर से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए भी उनसे प्रेरणा ली है.

फिलहाल, इस वीडियो कॉल के वायरल होने के बाद से ही फैन्स इन दोनों की मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह क्लिप इंटरनेट पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें:- बिहार की विधवा महिला के लिए वकील बना फरिश्ता, हक के 21 लाख दिलाए,बदले में मांगा सिर्फ आशीर्वाद, खूब हो रही चर्चा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com