विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2016

मीडिया का एक धड़ा मेरी 'राजनीतिक हत्या' करना चाह रहा है : नीतीश कुमार

मीडिया का एक धड़ा मेरी 'राजनीतिक हत्या' करना चाह रहा है : नीतीश कुमार
जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • 'सिर्फ नोटबंदी का समर्थन करता हूं, इससे भाजपा से नजदीकियां नहीं बढ़ी'
  • 'बिहार में महागठबंधन की सरकार मजबूती से चल रही है'
  • 'मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नजदीकी दिखाकर मीडिया का एक धड़ा उनकी राजनीतिक हत्या करना चाह रहा है. पटना में जेडीयू विधानमंडल दल के सदस्यों की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष नीतीश ने कहा, 'कुछ लोग उनकी राजनीतिक हत्या की साजिश रच रहे हैं. इसके लिए कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं.'

बैठक से बाहर निकलने के बाद पार्टी के एक विधान पार्षद ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि कुछ मीडिया निराधार खबरें प्रकाशित कर रही हैं. कुछ दिन पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनके मिलने की खबर प्रकाशित की गई थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की बात की जा रही है.

नीतीश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल राजनीतिक मुद्दों पर नजरिया रखने पर अनर्गल राजनीतिक व्याख्या की जाती है. मैं इसकी चिंता नहीं करता. बहुत लंबे वक्त से मेरे राजनीतिक जीवन पर प्रहार करके उसे खत्म करने के अनवरत प्रयास जारी हैं.

नीतीश ने बैठक में कहा कि वह केवल नोटबंदी के निर्णय का समर्थन करते हैं, न कि इस निर्णय से भाजपा से नजदीकियां बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार मजबूती से चल रही है.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे जैसे यूपीए सरकार के समय भाजपाशासित राज्य जीएसटी का विरोध कर रहे थे, उस समय भी उन्होंने राज्य हित में इसे लागू करने का समर्थन किया था. दौर बदला है, जो जीएसटी का विरोध कर रहे थे, आज वे जीएसटी लागू किए जाने का समर्थन कर रहे हैं.

नीतीश ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, काला धन पर कार्रवाई किए जाने की बात और जीएसटी जैसे राष्ट्रीय हित के मुद्दे पर अपना नजरिया पेश करने के बाद कुछ लोग राजनीतिक व्याख्या में लग जाते हैं.

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व नीतीश ने एक समारोह में सार्वजनिक तौर पर भाजपा अध्यक्ष से किसी भी प्रकार की मुलाकात की खबरों का खंडन किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीतीश कुमार, नोटबंदी, जेडीयू, बिहार, भाजपा, अमित शाह, नरेंद्र मोदी, Nitish Kumar, Currency Ban, JDU, Bihar, BJP, Amit Shah, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com