विज्ञापन

बिहार में सम्राट चौधरी की शपथ आज, जानिए कौन-कौन बन रहा है मंत्री

बिहार में आज सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. उनके साथ जेडीयू के दो वरिष्ठ नेता भी शपथ ले सकते हैं. नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

बिहार में सम्राट चौधरी की शपथ आज, जानिए कौन-कौन बन रहा है मंत्री
सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव लेंगे शपथ
  • बिहार के नए सीएम होंगे सम्राट चौधरी, लोकभवन में लेंगे शपथ
  • जेडीयू की तरफ से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव लेंगे डेप्युटी सीएम पद की शपथ
  • बीजेपी ने मंगलवार को सम्राट चौधरी को सीएम बनाने का ऐलान किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सीएम बनने वाला है. सम्राट चौधरी राज्य के पहले बीजेपी सीएम के तौर पर लोकभवन में शपथ लेंगे. खास बात ये है कि आज के शपथ में सीएम सम्राट और जेडीयू के दो डेप्टयुटी सीएम शपथ लेंगे. सूत्रों ने बताया कि जेडीयू की तरफ से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सबसे खास सहयोगी विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बतौर डेप्युटी सीएम शपथ लेंगे. 

सीएम और डेप्युटी सीएम ही लेंगे शपथ

सूत्रों के अनुसार आज केवल सीएम और दो डेप्युटी सीएम ही शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल का विस्तार 5 मई के बाद होने की संभावना है. गौरतलब है कि जब नीतीश कुमार सीएम थे तो बीजेपी के दो डेप्युटी सीएम होते थे. अब चूंकि बीजेपी का सीएम होगा तो दो डेप्युटी सीएम जेडीयू की तरफ से होगा. 

नितिन नवीन पटना पहुंचे 

सम्राट चौधरी के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए बीजेपी चीफ नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं. शपथग्रहण समारोह लोकभवन में होगा. जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीएम और दोनों डेप्युटी सीएम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे. 

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार

सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 5 मई के बाद राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. पांच राज्यों के नतीजे 4 मई को आने हैं. मंत्रिमंडल का फॉर्मूला क्या होगा और कौन-कौन मंत्री बनेंगे इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा में चुने जाने के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद बीजेपी ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में बीजेपी के नेता के नाम का ऐलान किया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com