विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2016

बिहार में सड़क हादसा, सात की मौत, 12 घायल

बिहार में सड़क हादसा, सात की मौत, 12 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
जमुई: बिहार के जमुई जिले में एक वैन और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन अन्य घायल हुए. पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने कहा कि हादसा रात करीब आठ बजे टाउन थाने के अंतर्गत खारगौर गोल चक्कर पर हुआ. उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. एसपी ने कहा कि आमने सामने की टक्कर में ट्रैक्टर पलट गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, जमुई, सड़क हादसा, Bihar, Jamui, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com