विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

दहेज-प्रथा और बाल-विवाह के खिलाफ नीतीश की मानव शृंखला का राजद करेगी बहिष्कार

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार चोरी की हुई सरकार चला रहे हैं.

दहेज-प्रथा और बाल-विवाह के खिलाफ नीतीश की मानव शृंखला का राजद करेगी बहिष्कार
तेजस्वी यादव.
पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार की सरकार द्वारा आयोजित दहेज प्रथा और बाल-विवाह के मुद्दे पर आयोजित मानव-शृंखला का बहिष्कार करने की घोषणा की है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार चोरी की हुई सरकार चला रहे हैं. अपने दानवी कृत्यों को छुपाने के लिए मानवीय शृंखला की आड़ ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें : तेजस्वी ने साधा PM मोदी और CM नीतीश पर निशाना, कहा- लालू की लोकप्रियता पर दोनों को शोध करना चाहिए

हालांकि इससे पूर्व उनके पार्टी के नेताओं ने कहा था कि अगर विशेष राज्य का दर्जा जैसे मुद्दे पर सरकार ने मानव शृंखला का आयोजन किया होता तो उनकी पार्टी उसमें ज़रूर शामिल होती. लेकिन उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सार्वजनिक रूप से अपील की थी कि राजद को इस रविवार को आयोजित मानव शृंखला में शामिल होना चाहिए.

VIDEO: लालू गए जेल, तेजस्वी का आया 

इससे पूर्व पिछले वर्ष शराबबंदी के मुद्दे पर आयोजित मानव शृंखला में भाजपा के नेता पूरे राज्य में शामिल हुए थे. उस समय मानव शृंखला की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में गुरु पर्व पर आयोजित एक कार्यक्रम में सराहना की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com