विज्ञापन

RJD के कार्यकारी अध्‍यक्ष बने तेजस्‍वी यादव, राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

राष्‍ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्‍वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया. पार्टी की भविष्य की रणनीति और संगठन के फैसलों को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी.

RJD के कार्यकारी अध्‍यक्ष बने तेजस्‍वी यादव, राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला
  • बिहार चुनाव में RJD को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में हो रही है.
  • इस बैठक में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर चर्चा होने की संभावना है और कई नेताओं ने उनका समर्थन किया है.
  • लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के विवादित ट्वीट पर पार्टी ने फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

तेजस्‍वी यादव आरजेडी के कार्यकारी अध्‍यक्ष बन गए हैं. आज आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में आयोजित अहम बैठक में यह फैसला किया गया. लालू यादव ने तेजस्वी को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. इस बैठक में लालू प्रसाद यादव के साथ ही उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं. पार्टी की भविष्य की रणनीति और संगठन के फैसलों को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी. 

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के कई नेताओं ने तेजस्वी के नेतृत्व को खुलकर समर्थन दिया है. बैठक से पहले आरजेडी नेता शक्ति यादव ने साफ कहा कि, “तेजस्वी हमारे नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही हमने चुनाव लड़ा है.”

ये भी पढ़ें: RJD की कमान घुसपैठियों के हाथ में... पार्टी की बदहाली पर रोहिणी आचार्य ने फिर उठाए सवाल

Latest and Breaking News on NDTV

लालू के पैर छूकर लिया आशीर्वाद 

आरजेडी का कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद तेजस्‍वी यादव ने अपने पिता और पार्टी के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे. 

इसके साथ ही आरजेडी के आधिकारिक हैंडल से इस ऐलान के बाद एक एक्‍स पोस्‍ट किया गया है, जिसमें तेजस्‍वी को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाए जाने को नए युग की शुरुआत बताया गया है. 

ये भी पढ़ें: पवन सिंह की एंट्री? RJD का प्लान, कुशवाहा का क्या होगा... बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर किसकी खुलेगी किस्मत

रोहिणी आचार्य के विवादित ट्वीट पर चुप्‍पी

इसी बीच, सभी की नजरें लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के विवादित ट्वीट पर भी थीं, लेकिन आरजेडी ने इस पर औपचारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. पार्टी ने इसे परिवार का निजी मामला बताते हुए चुप्पी साध ली है. 

कार्यकारिणी की बैठक में देशभर से आरजेडी के सदस्य शामिल हुए और सभी की निगाहें लालू यादव के निर्णयों पर थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD National Executive Meeting Today; Tejashwi Yadav Leadership May Be Discussed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com