विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2019

बिहार में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी बोले- नीतीश जी अपने गुंडे संभालिए, हमारे नेताओं को चुन-चुन कर मार रहे हैं

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है. क्षेत्र के आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए और समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जनार्दनपुर गांव के पास जाम कर दिया है.

बिहार में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी बोले- नीतीश जी अपने गुंडे संभालिए, हमारे नेताओं को चुन-चुन कर मार रहे हैं
गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए.
  • राजद नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या
  • तेजस्वी ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना
  • मर्डर के बाद फरार हुआ अपराधी
समस्तीपुर:

बिहार (Bihar) के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश महासचिव व पूर्व जिला पार्षद रघुवर राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं. इसके बाद राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने टि्वटर पर लिखा है, 'नीतीश कुमार जी, सत्ता संरक्षित गुंडों को संभालिए. किस बात और किस काम के गृहमंत्री बने कुर्सी से चिपक कर बैठे है? आपके द्वारा संरक्षित अपराधी रालोसपा और राजद के नेताओं की चुन-चुन कर हत्या कर रहे है लेकिन आजतक आपकी ज़ुबान का ताला नहीं खुला है. घोर निंदनीय...'

समस्तीपुर की पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह राय अपने जनार्दनपुर गांव स्थित आवास से बाहर टहलने के लिए निकल रहे थे, तभी अपराधी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

विश्वविद्यालयों में विभागवार आरक्षण लागू होने पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा - नागपुरिया ब्रांड मोदी सरकार सामाजिक न्याय विरोधी है

इधर, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है. क्षेत्र के आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए और समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जनार्दनपुर गांव के पास जाम कर दिया है. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. 

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर तंज: मॉब लिंचिंग न रोक सकने वाला शासक बहादुर होता है?

बता दें, तेजस्वी यादव समय-समय पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं. हालही इस बार तेजस्वी यादव ने मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) के जरिए कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मॉब लिंचिंग पर बोले सीएम नीतीश कुमार- मॉब में हिंसा करने वाला कायर होता है... और मॉब लिंचिंग व हिंसा नहीं रोक सकने वाला शासक एवं 11 करोड़ लोगों के जनादेश के साथ हिंसा करने वाला बहादुर होता है. जय हो!' तेजस्वी ने यह ट्वीट मंगलवार सुबह किया था. 

(इनपुट- आईएएनएस)

ममता की रैली में घंटों देरी से पहुंचे तेजस्वी यादव बोले- हमारे ऊपर मोदी और अमित शाह जी की कृपा

VIDEO- नीतीश कुमार बोले- बिहार में भी मिलेगा गरीब सवर्णों को आरक्षण

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com