प्रतीकात्मक फोटो.
- शुक्रवार को गिर सकती है आसमानी बिजली
- आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया
- रोहतास एवं छपरा जिले में सबसे कम बारिश हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण—पश्चिम मानसून के कमजोर रहने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई. इसके साथ अगले 24 घंटे के दौरान सभी जिलों में भारी बारिश एवं वज्रपात (आसमानी बिजली गिरने) होने की संभावना जताई गई है.
यहां मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण—पश्चिम मानसून के कमजोर रहने के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई.
यह भी पढ़ें : बिहार में बाढ़ से हालात बदतर, 253 की मौत, 1.27 करोड़ लोग प्रभावित- 10 खास बातें
पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद जिला के दाउदनगर एवं कैमूर जिला के कुदरा में में सबसे अधिक 7—7 सेमी, नवादा जिला के रजौली में 5 सेमी, कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में 4 सेमी, बक्सर शहर, अररिया के फारबिसगंज, वैशाली एवं सिवान जिला के हुसैनगंज में 3—3 सेमी, रोहतास जिला के इंद्रपूरी, सारण जिला के जलालपुर एवं गया जिला के बोधगया में 2—2 सेमी, औरंगाबाद जिला के रफीगंज, औरंगाबाद शहर, कैमूर जिला के मोहनिया, रोहतास जिला के डेहरी एवं सारण जिला मुख्यालय छपरा में 1—1 सेमी बारिश रिकार्ड की गई.
पटना एवं गया जिले में बुधवार को सुबह 8.30 बजे से गरुवार को सुबह 8.30 बजे तक 3.2 मिमी एवं 45.6 मिमी तथा पटना और गया में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 38.2 मिमी एवं 16.2 मिमी बारिश हुई. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में गुरुवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 29.5, 32.5, 36.3 एवं 34.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2, 24.6, 26.0 एवं 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
VIDEO : बाढ़ की त्रासदी
आपदा प्रबंधन विभाग से जारी अलर्ट के मुताबिक मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है.
(इनपुट एजेंसी से)