- प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव तक जनसुराज के नए कैंप में रहकर राजनीतिक गतिविधियां संचालित करेंगे
- जनसुराज का नया कैंप अम्हरा में 5 एकड़ जमीन पर बना है जिसमें दो हजार लोगों के रहने की व्यवस्था है
- यह कैंप बिहार नवनिर्माण आश्रम के नाम से जाना जाएगा और यहां से एक लाख लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी
प्रशांत किशोर अगले बिहार विधानसभा चुनाव तक कैंप में रहेंगे. अब तक वे पूर्व सांसद के पटना स्थित आवास शेखपुरा हाउस में रह रहे थे. अब वे जनसुराज के नए कैंप में रहेंगे. यहीं रहकर जनसुराज के कामकाज को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने दरभंगा में ऐलान किया कि वे आश्रम में रहेंगे.घर छोड़कर अगले चुनाव तक वहीं से बिहार बदलने का अभियान चलाएंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर अभी अलग-अलग जिलों में दौरे पर जा रहे हैं.यहीं उन्होंने कहा कि अब सरकार को 6 महीने बीत गए हैं, हमने 6 महीने का समय दिया था.अब वह समय पूरा हो गया है इसलिए मैं अपना घर छोड़कर आश्रम में शिफ्ट हो गया हूं. जब तक बिहार में परिवर्तन नहीं होता, तब तक यहीं रहेंगे.
IIT पटना के बगल में बन रहा जनसुराज का नया कैंप
जनसुराज का नया कैंप अम्हरा में बन रहा है. 5 एकड़ में यह आश्रम तैयार हो रहा है.जनसुराज के प्रवक्ता विवेक ने बताया कि यहां एक साथ 2 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था है. 5 एकड़ जमीन स्थानीय लोगों ने सहयोग के रूप में दी है. जर्मन हैंगर के डोम तैयार हो रहे हैं. साथ ही घास, मिट्टी से भी कमरे तैयार किए जा रहे हैं.यहीं से जन सुराज की गतिविधियां संचालित होंगी.1 लाख लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इस कैंप को 100 लोग चलाएंगे.यह सभी जनसुराज के वॉलंटियर हैं.जन सुराज ने इसे बिहार नवनिर्माण आश्रम नाम दिया है.
पहले भी प्रशांत किशोर ने बनाया था कैंप
प्रशांत किशोर ने इस तरह का कैंप बनाने की कोशिश पिछले साल भी की थी.उन्होंने पटना के मरीन ड्राइव के किनारे LCT घाट के पास एक कैंप बना रहे थे.तब प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी.प्रशासन का कहना था कि प्रशांत ने इसकी अनुमति नहीं ली है इसलिए अब जनसुराज ने अम्हरा में अपना कैंप लगाया है.हालांकि पार्टी से जुड़े कई नेता यह कह रहे हैं कि अभी शेखपुरा हाउस में उनका आना-जाना रहेगा, लेकिन वे ज्यादातर समय कैंप में ही देंगे.
यह भी पढ़ें- जब प्रशांत किशोर ने कहा था विजय को जिताकर मैं तमिलनाडु में बन जाऊंगा धोनी से भी मशहूर, आज वीडियो हो रहा वायरल
बांकीपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा
यह सब तब हो रहा है जब प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा है. नितिन नबीन के इस्तीफा देने से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव होना है.चर्चा है कि प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान भी जन सुराज ने उनके करहगर और राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन वे चुनाव नहीं लड़े थे.
यह भी पढ़ें- मुंबई में हुई एक मुलाकात की क्यों हो रही है चर्चा, क्या एनसीपी में सबकुछ ठीक-ठाक है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं