विज्ञापन

ब‍िहार: प‍िकअप ने बाइक सवार युवक को उड़ाया, दर्दनाक मौत का लाइव वीडियाे आया सामने 

टक्‍कर के बाद युवक उछलकर दूर ग‍िरा और बाइक के परखच्‍चे सड़क पर ब‍िखर गए थे. एक मह‍िला ने युवक को अस्‍पताल पहुंचाया. 

पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन के पास रविवार रात पिकअप ने बाइक सवार राजेश कुमार को जोरदार टककर मार दी, ज‍िससे राजेश बाइक सह‍ित दूर जाकर गिरा. वह गंभीर रूप से घायल हो गया.सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, ज‍िसे देखने पर रोंगटे खड़े हो जाएंगे.  

राजेश कुमार पुत्र स्‍वर्गीय जामुन राय नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर वार्ड नंबर 35 का रहने वाला था. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर हाल हो गया. राजेश सब्‍जियों की खेती करता था. 

NH-22 पर बाइक में मारा टक्कर 

राजेश कुमार घर से बाइक लेकर हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर निकाला था. एनएच-22 के पूर्वी लेन पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्‍कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.  

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया 

अस्पताल में शव देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे क‍िसी धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या की गई हो. मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाया, और पुलिस प्रशासन से जांच की मांग करने लगे. कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ. पुलिस भी कुछ देर के लिए परेशान थी कि हत्या हुआ है या सड़क दुर्घटना में मौत.   

सदर थाने की पुलिस ने बताया क‍ि पिकअप और एक बाइक जप्त किया गया है. बाइक मृतक की है. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. परिजनों का हंगामा भी शांत हुआ. पुलिस पिकअप चालक की पहचान करने में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के ल‍िए भेज दिया. 

यह भी पढ़ें: उड़ान से पहले गुल हो गई इंडिगो फ्लाइट की बत्ती, बिना एसी आधे घंटे फंसे रहे यात्री, वडोदरा एयरपोर्ट पर कटा हंगामा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com