विज्ञापन

बच्चा चोरी के डर में भीड़ बनी 'पुलिस', शक में महिलाओं को बना रही बंधक, कटिहार का ये मामला हैरान कर देगा

हाल ही में देश में बच्चों के अगवा होने के कई मामले सामने आए हैं. इससे लोग डरे हुए हैं और अब खुद ही कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं. बिहार के कटिहार में महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट कर रहे हैं.

बच्चा चोरी के डर में भीड़ बनी 'पुलिस', शक में महिलाओं को बना रही बंधक, कटिहार का ये मामला हैरान कर देगा
  • बिहार के कटिहार में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट की, पुलिस ने बचाव किया
  • कटिहार के दो स्कूलों के सामने हाल ही में बच्चों को उठाने की कोशिश के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है
  • भीड़तंत्र के बढ़ते मामलों को रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कानून को हाथ में न लेने की सलाह दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कटिहार:

बच्चा चोरी के शक में अब जनता कानून को अपने हाथ में ले रही है. ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ भीड़तंत्र को रोकना भी पुलिस की प्राथमिकता बन गई है. बिहार में अब बच्चा चोरी के शक में आए दिन अनियंत्रित भीड़ 'ऑन द स्पॉट' फैसला कर रही है. ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां एक ही दिन में दो बार बेकाबू भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में दो जगह महिलाओं को अपना निशाना बनाया है. हालांकि, दोनों मामलों में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिलाओं की जान तो बचा ली गई लेकिन यह हालात अब बिहार के कई शहरों में है.

कटिहार की आंबेडकर नगर कॉलोनी में भीख मांगने वाली तीन महिलाओं को भीड़ ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. दूसरा मामला मानसाही थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां मानसिक रूप से बीमार एक महिाल को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने निशाना बना लिया. 

दरअसल, हाल ही में कटिहार में दो स्कूल के सामने से बच्चा चोरी की कोशिश से जुड़े मामले सामने आए हैं. इसके बाद से लोग शक होने पर ही महिलाओं को बंधक बना ले रहे हैं और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने लोगों को किसी भी हालत में कानून को हाथ में न लेने की नसीहत दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों डरे हुए हैं लोग?

एक स्थानीय व्यक्ति समरेंद्र कुणाल ने बताया कि हाल ही में दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं. एक शारदा मिशन स्कूल के सामने से और दूसरी सिल्वर बेल्स स्कूल के पास से. दोनों जगहों पर बच्चों को उठाने की कोशिश की गई. बच्चों को बचा तो लिया गया लेकिन लोग डरे हुए हैं. 

उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बच्चे लापता हो रहे हैं. उनका अपहरण हो रहा है. दिल्ली में दो महीने के अंदर 18 साल से कम उम्र के 815 बच्चे गायब हो गए हैं. इससे पूरे देश के लोगों में डर का माहौर है. छोटे शहरों में हालात और खराब हैं. जो भी संदिग्ध दिख रहा है या जिन पर शक हो रहा है, उन पर हमले हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए. पुलिस को बताना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने क्या बताया?

कटिहार में एक ही दिन में दो मामले सामने आए, जहां लोगों ने बच्चा चोरी के शक में महिलाओं को बंधक बना लिया. कटिहार के एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि मनसाही थाने में एक भीड़ ने एक महिला को रोक लिया था. आरोप लगा रहे थे कि वह महिला बच्चा चोर है. जब हम पहुंचे और तहकीकात की तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. वह बच्चा चोरी नहीं है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि अगर कहीं भी ऐसा मामला सामने आता है तो आप तुरंत वहां के लोकल थाने से संपर्क करें या 112 नंबर पर कॉल करें. अगर लोग हमारा सहयोग करेंगें तो हम लोग तुरंत कार्रवाई करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com