- पूर्व सांसद पप्पू यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सेवा में जुटे रहे
- गिरिराज, संजय जयसवाल और तेजस्वी यादव बनाते रहे नीतीश को निशाना
- जयसवाल ने समस्तीपुर में प्रिंस राज के चुनाव प्रचार की शुरुआत की
बिहार की राजधानी पटना में जल जमाव से दो तरह के नेता जनता के सामने आए हैं. एक जिन्होंने इस जल जमाव के बहाने वोट मिले या नहीं, इसकी परवाह किए बिना जनता की ख़ूब सेवा की और वाहवाही भी बटोरी. इन नेताओं में पूर्व सांसद पप्पू यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रहे. दूसरे वे नेता जो पानी में तो जनता के बीच नहीं दिखे लेकिन पानी के बहाने सरकार, खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ऐसे नेताओं में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जयसवाल और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव प्रमुख थे.
संजय जयसवाल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फिर कहा कि जल जमाव के दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ वे जल्द से जल्द कार्रवाई करें. बिहार भाजपा के अध्यक्ष समस्तीपुर लोकसभा के लिए उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे और वहां उन्होंने कहा कि पटना को डुबोने वाले दोषी अधिकारियों पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी और वह आज भी उस पर कायम हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार दोषी अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई करे.
संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार और सरकार में शामिल सभी लोगों की राय है कि विकास के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए. पटना में जल जमाव के लिए अधिकारी जिम्मेदार है और इसीलिए उन्होंने कार्रवाई की मांग रखी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार में एनडीए एकजुट है और गठबंधन के अंदर कोई मतभेद नहीं. जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर संजय जायसवाल ने कहा है कि वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनके नियंत्रण में केवल बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हैं इसके अलावा कौन क्या बयानबाजी करता है वह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है.
अमिताभ बच्चन ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी लाखों की मदद, सुशील मोदी को सौंपा गया चेक
संजय जायसवाल ने आज समस्तीपुर पहुंचकर एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज के चुनाव प्रचार की शुरुआत की. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा एनडीए के नेताओं के साथ मिलकर समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत की रणनीति बनाई.
राजद नेता जगदानंद सिंह ने अब नीतीश कुमार से सवाल पूछे
VIDEO : बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद खुद डूबते-डूबते बचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं