विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2017

‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ के मुद्दे पर पटना में एकजुट होगा विपक्ष, अगस्त में रैली

देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से महागठबंधन की रैली 27 अगस्त को : तेज प्रताप यादव

‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ के मुद्दे पर पटना में एकजुट होगा विपक्ष, अगस्त में रैली
तेज प्रताप यादव धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए हैं.
  • बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे
  • गोकुल, महावन के मंदिरों में दर्शन किए और फिर गोवर्धन व बरसाना पहुंचे
  • राजद एवं नीतीश कुमार के बीच कथित तनातनी की बात खारिज की
मथुरा: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप ने शुक्रवार को यहां बताया कि महागठबंधन की एक विशाल रैली 27 अगस्त को पटना में आयोजित की जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ के मुद्दे पर देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना है.

तेज प्रताप गुरुवार को देर रात एक ट्रैवलर बस से तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे थे. उन्होंने सुबह गोकुल एवं महावन के मंदिरों में दर्शन किए और फिर शाम में गोवर्धन एवं बरसाना पहुंच गए.

तेज प्रताप ने इससे पहले वृंदावन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह से निजी एवं धार्मिक यात्रा है.

उन्होंने राजद एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कथित तनातनी की खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह सब बातें बिल्कुल गलत हैं. हम लोग बिहार में अच्छे से सरकार चला रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव विपक्षी दलों को मिलाकर तैयार किए जा रहे महागठबंधन की एक रैली 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में करने जा रहे हैं. जो एक अभूतपूर्व रैली होगी.’’
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Lalu Yadav, Tejpratap Yadav, GRAND ALLIANCE, BJP, Rally, Opposition, RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com